एक्सप्लोरर

MP News: मध्य प्रदेश के सबसे रईस विधायक ने किया वेतन भत्ता न लेने का एलान, बोले- राष्ट्रसेवा और जनहित मेरा ध्येय...

MP News: चेतन्य कश्यप ने कहा उनके वेतन-भत्तों की राशि सरकारी खजाने में जमा करा दें. ईश्वर ने मुझे इस योग्य बनाया है कि मैं जन सेवा में थोड़ा योगदान कर सकूं. इसलिए वेतन भत्ता नहीं लेने का फैसला किया.

Chetanya Kashyap on MLA Salary Allowance: मध्य प्रदेश के सबसे रईस बीजेपी विधायक चेतन्य कश्यप ने वेतन-भत्ता नहीं लेने का ऐलान किया है. 15वीं विधानसभा में रतलाम शहर से विधायक चैतन्य कश्यप ने वेतन-भत्ता नहीं लिया था. बता दें विधायक चेतन्य कश्यप 2018 के टॉप-10 रईस विधायकों में पहले पायदान पर थे. विधायक चैतन्य कश्यप ने गुरुवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सदन को इसकी सूचना दी थी. 

उन्होंने कहा कि उनके वेतन-भत्तों की राशि सरकारी खजाने में जमा करा दें. वह बोले राष्ट्रसेवा और जनहित मेरा ध्येय है. किशोरा अवस्था से ही सामाजिक कार्यों में अग्रसर हूं. ईश्वर ने मुझे इस योग्य बनाया है कि मैं जन सेवा में थोड़ा योगदान कर सकूं. इसलिए वेतन भत्ते और पेंशन नहीं लेने का निश्चत किया है. बता दें मध्य प्रदेश के विधायकों को 30 हजार रुपये प्रति माह वेतन मिलता है, जबकि निर्वाक्षेत्र भत्ता 35 हजार, भत्ता 10 हजार रुपये, कम्प्यूटर ऑपरेटर भत्ता 15 हजार रुपये, लेखन सामग्री-डाक भत्ता के रूप में 10 हजार रुपये प्रति महीने मिलते हैं. इस तरह प्रत्येक विधायक को महीने के 1 लाख 10 हजार रुपये मिलते हैं. 

प्रति महीने ढाई करोड़ रुपये वेतन-भत्ता
मध्य प्रदेश में 230 विधायक हैं, ऐसे में प्रत्येक विधायकों को एक लाख 10 हजार रुपये प्रति महीने वेतन-भत्ते के रूप मिलता है. टोटल यह राशि 2 करोड़ 53 लाख रुपये होती है. हालांकि, 15वीं विधानसभा की तरह 16वीं विधानसभा में भी विधायक चेतन्य कश्यप ने वेतन-भत्ते की राशि लेने से इंकार कर दिया है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि और भी विधायक क्या चेतन्य कश्यप की राह पर चलते हैं.

जानें कितनी है चैतन्य कश्यप का सालाना इनकम
मध्य प्रदेश की 16वीं विधानसभा में चेतन्य कश्यप सबसे अमीर विधायक हैं. उन्होंने नामांकन फॉर्म में 294 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति बताई है. उनकी सालाना आमदनी 37 लाख रुपए हैं. चेतन्य काश्यप के पास चल और अचल के तौर पर यह संपत्ति हैं, उनके परिवार के दूसरे सदस्य भी करोड़पति हैं. 

ये भी पढ़ें: MP Politics: 'जरूरत पड़ेगी तो सरकार का ध्यान भी दिलाऊंगा', संकल्प पत्र पर ऐसा क्यों बोले शिवराज?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget