एक्सप्लोरर

 Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में छात्र छात्राओं के वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पंजीकरण की प्रक्रिया

 Madhya Pradesh News:  मध्य प्रदेश में छात्र -छात्राओं के वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू हो चुका है. पंजीकरण की प्रक्रिया जाने के लिए पढ़े पूरी खबर.

Madhya Pradesh News:  प्रदेश में 15 से 18 साल की उम्र वाले छात्र-छात्राओं के कोरोना वैक्सीनेशन का रजिस्ट्रेशन आज से शुरू हो गया. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कोविन एप और पोर्टल से किया जा रहा है. सीहोर जिले के वंश प्रजापति और प्रिया ने अपना रजिस्ट्रेशन कर दिया है. एबीपी न्यूज से वंश प्रिया ने बातचीत में बताया कि यह बहुत अच्छा निर्णय सरकार का है, जिन्होंने बच्चों के लिए जल्दी सोचा और हम अब वैक्सीन लगवा कर तीसरी लहर से सुरक्षित हो सकते हैं. सरकार के इस निर्णय का हम स्वागत करते हैं. आज मैं और मेरी बहन प्रिया ने दोनों ने रजिस्ट्रेशन करवा लिया है और हम बस अब इंतजार कर रहे हैं जल्दी 3 तारीख आए और हम वैक्सीन लगवाएं. वंश ने बताया मोबाइल से मैंने रजिस्ट्रेशन किया जिसमें एप्लीकेशन में आधार नंबर मांगा गया जैसे ही आधार नंबर डाला हमारा रजिस्ट्रेशन हो गया.

सीएम शिवराज सिंह चौहान 2 जनवरी को करेंगे बैठक

वहीं मध्य प्रदेश में तीन जनवरी से टीकाकरण बड़े अभियान के रूप में शुरू होगा. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद भी इस पर नजरदारी रख रहे हैं.  मंत्री भी जिलों में टीकाकरण केंद्र पर जाएंगे. इससे पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान 2 जनवरी को वैक्सीनेशन की तैयारी को लेकर बैठक करेंगे. सभी जिलों से संवाद करके रिपोर्ट लेंगे. सीहोर जिले के कलेक्टर चंद्र मोहन ठाकुर ने बताया कि 92 हजार छात्र छात्राओं  को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है और कलेक्टर ने अपील भी की है कि छात्र-छात्राएं ज्यादा से ज्यादा रजिस्ट्रेशन करें और वैक्सीन लगवाएं.

तीन जनवरी को यह भी है लक्ष्य 

60 साल से ज्यादा उम्र वाले बुजुर्ग और फ्रंट लाइन वर्कर्स के लिए प्रीकॉशन डोज को भी प्राथमिकता से लेने के निर्देश दिए गए हैं. प्रदेश में छात्र छात्राओं के टीकाकरण का टारगेट 48 लाख है, जबकि प्रीकॉशन वैक्सीनेशन का लक्ष्य 14 लाख 32 हजार 200 का है. अधिकारियों का कहना है कि पहले डोज का लक्ष्य 20 जनवरी तक पूरा कर लिया जाएगा.
 
बच्चों के वैक्सीनेशन के रजिस्ट्रेशन का नियम

  • सबसे पहले आरोग्य सेतु एप या Cowin.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
  • अगर आप कोविन (CoWIN) पर रजिस्टर्ड नहीं हैं तो पहले रजिस्टर का ऑप्शन चुनें.
  • फिर रजिस्ट्रेशन पेज दिखेगा. आपको उस पर फोटो ID,मोबाइल नंबर और अपना पूरा नाम दर्ज करना होगा. (यहां आप 10वीं का ID कार्ड सेलेक्ट कर सकते हैं). साथ ही यहां बच्चे का लिंग (Gender)और उम्र दर्ज करें.
  • एक बार रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक कन्फर्मेशन मैसेज आएगा.
  • मेंबर के रजिस्टर्ड होने के बाद आप अपने एरिया का पिन कोड डालें. इससे वैक्सीनेशन सेंटर की लिस्ट आ जाएगी.
  • अब डेट, टाइम के साथ अपना वैक्सीन स्लॉट बुक करें और सेंटर पर जाकर वैक्सीनेशन कराएं.
  • वैक्सीनेशन सेंटर पर आपको अपना आइडेंटिटी प्रूफ और सीक्रेट कोड की जानकारी देनी होगी. जो आपको रजिस्ट्रेशन करने पर मिलती है.
  • अगर आप पहले से कोविन (CoWIN) पर रजिस्टर्ड हैं, तो साइन चुनें और अपना रजिर्स्ड मोबाइल नंबर डालें और गेट OTP पर क्लिक करें.
  • फिर अपने मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करें और वैरिफाई बटन पर क्लिक करें.
  • अब अपने एरिया का पिन कोड डालें और सेंटर के अनुसार अपना वैक्सीन स्लॉट बुक करें और वैक्सीनेशन कराएं.
  • अगर आप बुकिंग आरोग्य सेतु एप से कर रहे हैं, तो CoWIN टैब पर जाएं, और वैक्सीन टैब पर क्लिक करें. इसके बाद आगे बढ़ें पर क्लिक करें और ऊपर बताए गए तरीके से वैक्सीन स्लॉट बुक करें.
  • एक मोबाइल नंबर से अधिकतम चार लोगों का वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें :

Jabalpur News: संगमरमरी चट्टानें और जलप्रपात मोह लेगा आपका मन, पिकनिक के लिए बेहतरीन जगहों में से एक है ये जगह

Indore News: इंदौर में मानवता शर्मसार, झाड़ियों में मिली नवजात, अस्पताल में किया गया भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget