एक्सप्लोरर

School Reopen in MP: मध्य प्रदेश में अब 20 जून से खुलेंगे सभी निजी और सरकारी स्कूल, सरकार ने भीषण गर्मी को देखते हुए बढ़ाई छुट्टियां

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में 20 जून से स्कूल खुलेंगे. स्कूल शिक्षा विभाग ने इसके लिए आदेश जारी कर दिए हैं. बता दें हर साल प्रदेश में 15 जून को ही सरकारी और निजी स्कूल खुल जाया करते थे

School Reopen in Madhya Pradesh: भोपाल (Bhopal) के बाद अब पूरे मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में 20 जून से स्कूल खुलेंगे. इसके आदेश स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा दे दिए गए हैं. स्कूल शिक्षा विभाग ने बढ़ती गर्मी के चलते यह निर्णय लिया है.  शिक्षा विभाग ने अपने आदेश में लिखा कि वर्तमान में भीषण गर्मी और तापमान में अप्रत्याशित वृद्धि के कारण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े, इसके लिए अब ग्रीष्मकालीन अवकाश को 19 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है. प्रदेश में सभी सरकारी और निजी स्कूल अब 20 जून से खुलेंगे.

पहले भोपाल कलेक्टर ने जारी किए थे आदेश
दरअसल, तीन दिन पहले भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा राजधानी भोपाल के लिए आदेश जारी किए थे कि सरकारी और निजी स्कूल 15 जून की बजाए 19 के बाद ही खुल सकेंगे. भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह ने यह निर्णय इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी के चलते लिया था. बता दें हर साल प्रदेश में 15 जून को ही सरकारी और निजी स्कूल खुल जाया करते थे. मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिन तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा.

अरब सागर में उठे चक्रवात के चलते मौसम में बदलाव
मौसम विभाग के मुताबिक, अरब सागर में उठे चक्रवात बिपरजॉय की वजह से मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव आया है. यहां जून महीने में पहली बार पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया है. प्रदेश के खजुराहो, नौगांव और दमोह में तापमान 44 डिग्री के पार दर्ज किया गया, जबकि प्रदेश के 90 फीसदी शहरों में पारा 40 डिग्री के पार चल रहा है. मध्य प्रदेश के चार बड़े शहरों में तापमान की बात करें तो जबलपुर में पारा एक दिन पहले 42.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि भोपाल में 40.8,  इंदैर में 39.5 और ग्वालियर में 42.3 डिग्री दर्ज किया गया. 

27 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिखाएंगे भोपाल-जबलपुर वंदे भारत को हरी झंडी, बीजेपी के बूथ स्तर कार्यक्रम को करेंगे संबोधित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget