एक्सप्लोरर

27 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिखाएंगे भोपाल-जबलपुर वंदे भारत को हरी झंडी, बीजेपी के बूथ स्तर कार्यक्रम को करेंगे संबोधित

Madhya Pradesh में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी दौरों का दौर शुरू हो गया है. प्रधानमंंत्री Narendra Modi, 27 जून यानी मंगलवार को भोपाल में रहेंगे.

MP Politics: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी दौरौं का दौर शुरू हो गया है. बीते दिनों कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जबलपुर में सभा की थी. अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 27 जून को राज्य का दौरा करेंगे हैं. अमेरिका से लौटने के बाद पीएम मोदी का अगला दौरा भोपाल का होगा. पीएम मोदी 22 से 25 जून तक अमेरिका दौरे पर रहेंगे.

बताया गया कि प्रधानमंत्री, सरकारी कार्यक्रमों के अलावा भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे. पीएम मोदी 27 जून यानी मंगलवार को भोपाल-जबलपुर वंदेभारत को हरी झंडी दिखाएंगे. इसके अलावा वह रोड शो भी कर सकते हैं. इसके साथ ही वह भारतीय जनता पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के बड़े सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे. वह उसी दिन झाबुआ में आदिवासियों के सिकल सेल कार्यक्रम में भी जा सकते हैं.

साल 2018 में जीती कांग्रेस, 2020 की बगावत में बीजेपी ने बनाई सरकार
दीगर है कि इस साल के अंत में राज्य में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है. फिलहाल राज्य में शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है. 230 सदस्सीय विधानसभा में फिलहाल 127 विधानसभा सदस्य भारतीय जनता पार्टी, 96 कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी के 2, समाजवादी पार्टी का 1 और 4 निर्दल विधायक हैं.

साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी जिसके बाद राज्य में कमलनाथ की अगुवाई में कांग्रेस की सरकार बनी. 15 साल बाद पार्टी ने राज्य में जीत हासिल की थी. हालांकि साल 2020 में कांग्रेस नेता रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया की बगावत के बाद कांग्रेस सरकार अल्पमत में आ गई और कमलनाथ को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा. इसके बाद फिर शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.

उधर, कांग्रेस का दावा है कि वह इस बार राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी. कर्नाटक में मिली जीत के बाद कांग्रेस उत्साहित है. बीते दिनों दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक के बाद राहुल गांधी ने दावा किया था कि पार्टी एमपी में 150 सीटें जीतेगी. इसके बाद कमलनाथ ने भी इस दावे पर सहमति जताई थी. वहीं इसके जवाब में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दावा किया था कि बीजेपी आगामी विधानसभा चुनाव में 200 सीटें जीतेगी.

यह भी पढ़ें: MP Election Survey: शिवराज को लगेगा झटका या कमलनाथ की होगी सत्ता में वापसी, ओपिनियन पोल में आए चौकाने वाले नतीजे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget