एक्सप्लोरर

MP: अब पुलिस ट्रेनिंग में रोज करना होगा रामचरितमानस का पाठ! ADG का आदेश, जानें- पूरा मामला

MP News: एमपी पुलिस ट्रेनिंग सेंटरों में 4,000 नए कांस्टेबलों की ट्रेनिंग के दौरान ADG राजाबाबू सिंह ने रामचरितमानस का पाठ करने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि इससे नैतिक मूल्यों और अनुशासन का विकास होगा.

मध्य प्रदेश में जुलाई की शुरुआत से नए भर्ती कांस्टेबलों की नौ महीने की बेसिक ट्रेनिंग शुरू हो चुकी है. यह प्रशिक्षण प्रदेश के आठ पुलिस ट्रेनिंग स्कूलों में चल रहा है, जिसमें 4,000 से अधिक जवान शामिल हैं. 

इस बीच ट्रेनिंग एडीजी राजाबाबू सिंह ने एक अहम सुझाव देकर चर्चा छेड़ दी है. उन्होंने सभी ट्रेनी कांस्टेबलों को रोजाना रात में सोने से पहले रामचरितमानस का पाठ करने को कहा है ताकि उनमें नैतिक मूल्य और अनुशासन का विकास हो सके.

भगवान राम के जीवन से प्रेरणा लें ट्रेनी- एडीजी राजाबाबू सिंह

ट्रेनिंग एडीजी राजाबाबू सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी पुलिस ट्रेनिंग स्कूलों को यह सलाह दी. उन्होंने एएनआई को दिए बयान में कहा कि नए आपराधिक कानूनों के तहत जो तकनीकी बदलाव किए जा रहे हैं, उन्हें ध्यान में रखते हुए ई-कॉप नामक एक कोर्स भी डिज़ाइन किया गया है.

उन्होंने कहा, "मैंने एसपी को कहा कि वे नए ट्रेनीज को रामचरितमानस का पाठ करने को प्रेरित करें और भगवान राम के जीवन से प्रेरणा लें- कैसे वे वन में रहे, संघर्ष किया और समाज की सेवा में समर्पित रहे."

ट्रेनीज की प्रतिक्रिया- गर्व है इस पहल पर

वहीं रवि कुमार तिवारी जो कि एएक ट्रेनी हैं उन्होंने बताया, “ADG साहब ने कहा कि भगवान राम अपने पिता की आज्ञा से वन चले गए थे, समाज कल्याण के लिए। तो हम 9 महीने की ट्रेनिंग समाज की भलाई के लिए क्यों नहीं कर सकते?”

उन्होंने कहा कि रामचरितमानस का पाठ करने से नैतिक प्रेरणा मिलती है और यह आदर्श जीवन की दिशा दिखाता है. यह पहल पुलिस के प्रशिक्षण के पारंपरिक ढांचे से हटकर एक सांस्कृतिक और मूल्यनिष्ठ दृष्टिकोण को दर्शाती है.

यह पहल भले ही ट्रेनीज के बीच सराहना बटोर रही हो, लेकिन इससे जुड़ी कुछ संवेदनशीलताएं भी हैं क्योंकि सभी ट्रेनी एक ही धार्मिक पृष्ठभूमि से नहीं हैं. हालांकि, अब तक किसी ने इस पर सार्वजनिक रूप से आपत्ति नहीं जताई है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget