एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश में चपरासी ने जांच दी BA की कॉपी, प्रिंसिपल और नोडल अधिकारी सस्पेंड

MP News: मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास कैलाश सांरग ने कहा कि ये अक्षम्य अपराध है. उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों को सहन नहीं किया जएगा. हम शिक्षा में उच्च गुणवत्ता के लिए काम कर रहे हैं.

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के पिपरिया स्थित शहीद भगत सिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय से एक अजीब गरीब मामला सामने आया है. दरअसल विश्वविद्यालय में प्रोफेसर की बीमार होने पर चपरासी ने ही उत्तर पुस्तिका जांच दी. चपरासी ने बीए हिंदी की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर दिया जिसकी एबज में उसे 5000 रुपये दिए गए थे. चपरासी से उत्तर पुस्तिका जंचवाने के मामले में दो महीने चली जांच के बाद विभागीय कार्रवाई‌ हुई है.

प्रिंसिपल और नोडल अधिकारी सस्पेंड- मंत्री

इस पूरे मामले पर मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि प्रकरण संज्ञान में आया है, निश्चित रूप से यह अक्षम्य अपराध है. मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रिंसिपल और नोडल अधिकारी को सस्पेंड किया गया है. मामले में शामिल प्रोफेसर और चपरासी पर भी कार्रवाई की गई है. इस तरह की पुनरावृत्ति ना हो इसके भी निर्देश दिये गए हैं. उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा की गुणवत्ता के लिये हम निरन्तर कार्य कर रहे हैं, एक प्रकरण सामने आया है जो कि दुर्भाग्य और अक्षम्य है, इसे सहन नहीं किया जाएगा.

क्या था पूरा मामला

दरअसल 31 जनवरी को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इस वीडियो में यह दावा किया गया था कि कॉलेज में पदस्थ चपरासी पन्नालाल पठारिया कापियां जांच रहा है. इस मामले में कॉलेज के विद्यार्थियों ने आपत्ति जताई थी. वायरल वीडियो पर कार्रवाई की मांग को लेकर छात्र प्राचार्य राकेश वर्मा के पास पहुंचे थे. प्राचार्य वर्मा ने इस मामले में कुछ भी स्पष्ट नहीं होने और  शिकायत करने पर कार्रवाई की बात कही, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया था. छात्रों ने स्थानीय विधायक ठाकुरदास नागवंशी को ज्ञापन सौंपा, बाद में मामले की जांच उच्च शिक्षा विभाग ने की.

जांच के बाद प्रोफेसर पर गिरी गाज 

जांच समिति ने 3 अप्रैल को प्रस्तुत रिपोर्ट में मूल्यांकन कार्य में हुई गंभीर लापरवाही और अनियमितता के लिए प्रभारी प्राचार्य डॉ. वर्मा और प्रोफेसर डॉ. पटेल को जिम्मेदार ठहराया, दोनों अधिकारियों को मध्य प्रदेश सिविल सेवा नियम के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया.

निलंबन अवधि में दोनों का मुख्यालय क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक, उच्च शिक्षा, भोपाल नर्मदापुरम संभाग कार्यालय निर्धारित किया गया है. आरोप ये भी लग रहे हैं कि उच्च शिक्षा विभाग ने भले ही प्राचार्य डॉ. राकेश वर्मा और राजनीति शास्त्र प्राध्यापक डॉ. रामगुलाम पटेल को निलंबित कर दिया हो, लेकिन मामले की अन्य कड़ियों में अतिथि विद्वान खुशबू पगारे, चपरासी पन्नालाल पठारिया और बिचौलिया की भूमिका निभाने वाले बुक लिफ्टर राकेश कुमार मेहर के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है. उच्च शिक्षा विभाग की जांच में चपरासी को कापी जांचने का दोषी पाया गया. निलंबित होने के बाद आरोपी शिक्षकों ने हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी है. 

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget