एक्सप्लोरर

MP Panchayat Election: सिहोर के इस गांव में बिना निर्वाचन प्रक्रिया के ही चुना गया सरपंच, जानिए कैसे हुआ चयन

MP Panchayat Election: सीहोर जिले के एक गांव में बिना निर्वाचन प्रक्रिया के ही सरपंच का चुनाव हो गया है. यहां चार दावेदारों के नाम की पर्ची में से एक पर्ची बच्ची ने उठाई और सरपंच का चयन हो गया.

MP Panchayat Election:  मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच एक अनोखी खबर सामने आई है. सीहोर जिले की छापकीकला के गांववालों ने अपने स्तर पर ही सरपंच चुन लिया है. सुनने में भले अजीब लगे, लेकिन निर्वाचन प्रक्रिया बिना ही यहां सरपंच का चुनाव हो गया. जानकारी के मुताबिक यहां ग्रामीण एकत्रित हुए, 4 नाम सामने आए और हनुमान मंदिर में कन्या से पर्ची उठाकर एक व्यक्ति को सरपंच चुन लिया गया.

चुनावी खर्च को बचाने के लिए अपनाई अनूठी प्रक्रिया

गौरतलब है कि सीहोर जिले की ग्राम पंचायत छापरी कला व छापरी खुर्द की 15 सौ की आबादी है, जिसमें दोनो गांव को मिलाकर एक हजार मतदाता हैं. इनमें करीब 11 सौ मेवाड़ा समाज व 4 सौ अन्य समाज के लोग पीढ़ियों से निवास कर रहे हैं. मेवाड़ा बाहुल्य ग्राम पंचायत होने के कारण हर बार पंचायत चुनाव में विवाद की स्थिति बनती आई है. कई सालों से चुनावी रंजिश भी चली आ रही है, जिससे समाजजनों में मनमुटाव भी है, वहीं चुनाव के नाम पर लाखों रुपये खर्च होते हैं. इसको देखते हुए ग्राम चंदेरी के समाजसेवी एमएस मेवाड़ा व युवा संगठन ने पहल की. आपसी रंजिश मिटाने के लिए सभी ग्रामीणों को बुलाकर बैठक की, जिसमें सरपंच का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की चार लोगों की उम्मीदवारी तय हुई. इन चारों से मंदिर विकास के लिए 11-11 हजार रुपये जमा कराए गए.


MP Panchayat Election: सिहोर के इस गांव में बिना निर्वाचन प्रक्रिया के ही चुना गया सरपंच, जानिए कैसे हुआ चयन

सात साल की बच्ची से पर्ची उठवाकर चुना गया सरपंच

 वहीं चुनावी खर्च का आंकलन 4 लाख 20 हजार तय कर चारों प्रत्याशी की चयन प्रक्रिया शुरू की गई. इस दौरान सात वर्षीय कन्या से एक पर्ची उठवाई गई, जिसमें चंदर सिंह मेवाड़ा का नाम आया और इस तरह निर्विरोध सरंपच का चयन ग्रामीणों की सहमति हो गया. वहीं सोमवार तक 4 लाख 9 हजार रुपये और जमा कराने की बात कही गई. यदि समय पर पैसे जमा नहीं किए गए तो उसके बाद अन्य तीन प्रत्याशियों में से एक का पर्ची से चयन किया जाएगा.

सरपंच के चुनाव के लिए ऐसे तैयार की गई प्रक्रिया

ग्राम पंचायत में सबसे पहले युवा संगठन तैयार किया गया जिसमें प्रस्ताव बनाया गया कि पूरे गांव में किसी एक को सरपंच चुनना है. गुरुवार को दिन में समिति बनाकर तय किया गया कि हर घर से कम से कम एक व्यक्ति को बुलाना है. सभी लोगों को बुलाकर मंदिर में बैठक की गई, जिसमें तय हुआ कि जो भी सरपंच के लिए दावेदार हो वह 11-11 हजार रुपये जमा करे, जो मंदिर विकास में खर्च किए जाएंगे, जिसके बाद बने सिंह मेवाड़ा, चंदरसिंह मेवाड़ा, बाबूलला मेवाड़ा, धर्मेंद्र मेवाड़ा ने पैसे जमा किए. इसके बाद जब कन्या ने पर्ची उठाई तो चंदर सिंह मेवाड़ा का सरपंच पद के लिए चयन किया गया.

 

ये भी पढ़ें

UP Police SI & ASI Answer Key 2020: उत्तर प्रदेश पुलिस एसआई और एएसआई परीक्षा 2020 की आंसर-की जारी, इस तारीख तक ऐसे करें ऑब्जेक्शन

Delhi News: दिल्ली के सर्वोदय एनक्लेव से गायब हुए 77 पेड़, वन विभाग पता लगाएगा कि कहां गए पेड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए

वीडियोज

Nikita Rawal को Female Fan ने अचानक किया Kiss, Red Carpet का Video हुआ Viral
Toxic Trailer Launch: Yash ने trolling के बीच Kiara Advani का किया खुलकर support
Toxic Trailer Review: Yash का खूंखार अंदाज, दमदार एक्शन और Kiara Advani समेत पूरी स्टारकास्ट
Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Viral Video: रील बनाने के चक्कर में ब्रिज पर बच्चे को छोड़ा अकेला, वीडियो देख गुस्से में यूजर्स
रील बनाने के चक्कर में ब्रिज पर बच्चे को छोड़ा अकेला, वीडियो देख गुस्से में यूजर्स
Embed widget