एक्सप्लोरर

MP Crime News: टीकमगढ़ में युवती से गैंगरेप के आरोप में छह युवक गिरफ्तार, पहले किराए पर मकान दिलाने में की थी मदद

Tikamgarh News: पीड़ित युवती ने अपनी शिकायत में कहा है कि रेप के बाद आरोपियों ने धमकी दी कि अगर उसने इस घटना की जानकारी किसी को दी या पुलिस में शिकायत की तो वे उसकी हत्या कर देंगे.

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के टीकमगढ़ जिले में एक 23 साल की युवती से गैंगरेप के मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गैंगरेप का यह मामला गुरुवार को दर्ज किया गया था. युवती का कहना था कि उसके साथ 26 अक्तूबर को आरोपियों ने गैंगरेप किया था. इस मामले में टीकमगढ़ पुलिस ने पीड़ित युवती के एक परिचित समेत छह लोगों पर आईपीसी की धारा 342, 294, 323, 376, 377 और 506 के तहत मामला दर्ज किया था. 

क्या है पूरा मामला

पुलिस ने गैंगरेप के सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. कोतवाली पुलिस के मुताबिक इस मामले की पीड़िता ने गुरुवार सुबह शिकायत दर्ज कराई थी कि वह एक महीने पहले ही टीकमगढ़ आई थी. यहां उसकी पहचान अरविंद साहू नाम के एक व्यक्ति से हुई थी. अरविंद ने उसे टीकमगढ़ में किराए का मकान दिलाने में मदद की थी. युवती का कहना था कि 26 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे अरविंद का दोस्त राहुल यादव उसके घर पहुंचा. राहुल ने युवती से अरविंद के साइट पर चलने की बात कही. इस पर युवती राहुल के साथ बाइक से साइट पर चली गई. यहां अरविंद अपने चार दोस्तों के साथ खाना-पीना कर रहा था. जब युवती वहां पहुंची तो चारों ने उससे जबरदस्ती करनी शुरू कर दी.

कौन हैं गैंगरेप के आरोपी

पीड़ित युवती ने आरोप लगाया था कि वहां पर एक-एक कर सभी लोगों से उसके साथ रेप किया. उसने अपनी शिकायत में बताया है कि आरोपियों ने उसे धमकी दी कि अगर किसी से इसकी शिकायत की या कुछ भी कहा तो वे उसकी हत्या कर देंगे. पुलिस ने इस मामले में अरविंद साहू के अलावा कल्लू यादव, राजा खरे, राधे राय, राहुल यादव और हल्कू रैकवार पर गैंग रेप के आरोप लगाए थे. पुलिस ने इन लोगों को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया था. युवती ने सभी आरोपियों की शिनाख्ती भी की है. 

ये भी पढ़ें

Singrauli: सास से झगड़े के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम, 2 बच्चों के साथ कुएं में कूद कर दी जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
Embed widget