एक्सप्लोरर

MP News: मध्य प्रदेश विधानसभा शीतकालीन सत्र आज से शुरु, सरकार के खिलाफ कांग्रेस लाएगी अविश्वास प्रस्ताव

MP Vidhan Sabha Winter Session: मध्य प्रदेश विधानसभा शीतकालीन सत्र की शुरुआत आज से हो रही है. इसकी तैयारियों को लेकर प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के आवास कांग्रेस के नेताओं ने बैठक की.

MP Vidhan Sabha Winter Session 2022: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज सोमवार से शुरू हो रहे से विधानसभा के शीतकालीन सत्र (Vidhan Sabha Winter Session) में कांग्रेस पार्टी (Congress), शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आएगी. पूर्व मुख्यमंत्री और मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ (Kamalnath) के आवास पर रविवार को आयोजित कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया.

इस दौरान बैठक को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने कहा कि बीजेपी की सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गई है, यह जनता के बीच विश्वास खो चुकी है. इन परिस्थितियों में कांग्रेस विधायक विधानसभा के शीतकालीन सत्र में अविश्वास प्रस्ताव लेकर आएंगे. वहीं मध्य प्रदेश के प्रभारी महामंत्री जयप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि हमारे विधायकों की यह जिम्मेदारी है कि वह पुरजोर ढंग से जनता के मुद्दे विधानसभा में उठाएंगे. 

नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने लगाए ये आरोप

नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने इसके लिए शिवराज सरकार के खिलाफ विस्तृत आरोप पत्र तैयार कर लिया है. उन्होंने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान इस आरोप पत्र के माध्यम से कांग्रेस पार्टी, बीजेपी की जन विरोधी नीतियों को घेरेगी. सभी विधायकों ने आम राय से यह मत व्यक्त किया कि शिवराज सरकार हर बार कोई ना कोई बहाना खड़ा करके, विधानसभा की कार्यवाही समय से पहले समाप्त करने का षडय़ंत्र करती है. कांग्रेस मानती है कि विधानसभा की प्रतिदिन की बैठक शाम पांच बजे के बजाए देर शाम तक चलाई जाएगी आवश्यकता हो तो रात नौ बजे तक बैठक चले.

खाद के लिए मारे मारे फिर रहे किसान- सज्जन सिंह 

बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और तरुण भनोट ने कहा कि शिवराज सरकार एक के बाद एक घोटालों से घिरी हुई है. मध्य प्रदेश में महंगाई और बेरोजगारी अपने चरम पर है. वहीं उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था बुरी तरह लचर हो गई है, जबकि किसान खाद के लिए मारे मारे फिर रहे हैं. विधानसभा में कांग्रेस पार्टी समाज के हर वर्ग की समस्या को पुरजोर तरीके से उठाएगी. 

सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि बीजेपी की कथनी और करनी में बहुत फर्क है. अगर बीजेपी अपने वादे पर कायम रहती है और सत्र को सुचारू रूप से चलाती है तो कोई बात नहीं है, लेकिन अगर विधानसभा सत्र को नियमों के मुताबिक नहीं चलाया गया तो कांग्रेस के विधायक हर लोकतांत्रिक विकल्प का प्रयोग करने के लिए स्वतंत्र हैं. विधायक दल की बैठक में पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ, मध्य प्रदेश के प्रभारी महामंत्री जयप्रकाश अग्रवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति सहित वरिष्ठ नेता और कांग्रेस के विधायक शामिल हुए.

यह भी पढ़ें:

MP News: हाईकोर्ट के आदेश पर मध्य प्रदेश में बदले गए अदालतों के नाम, जानें क्या है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत
'जब नेहरू RSS को खत्म नहीं कर सके तो...', BJP सांसद जनार्दन मिश्रा का बयान चर्चा में
'जब नेहरू RSS को खत्म नहीं कर सके तो...', BJP सांसद जनार्दन मिश्रा का बयान चर्चा में
विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget