एक्सप्लोरर

MP News: हाईकोर्ट के आदेश पर मध्य प्रदेश में बदले गए अदालतों के नाम, जानें क्या है वजह

Bhopal: हाईकोर्ट के एक अधिकारी ने कहा कि अधीनस्थ न्यायपालिका और अधीनस्थ अदालतों के इस्तेमाल को रद्द करने के प्रस्ताव का उद्देश्य यह बताना है कि प्रत्येक अदालत अपने अधिकार क्षेत्र में स्वतंत्र है.’

MP News:  उच्च न्यायालय के एक परिपत्र के अनुसार मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में अधीनस्थ न्यायपालिका (Subordinate Judiciary) को अब जिला न्यायपालिका (District Judiciary) और निचली अदालतों को ‘ट्रायल कोर्ट’ कहा जाएगा. परिपत्र के मुताबिक, मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ( Madhya Pradesh High Court) की ‘पूर्ण अदालत’ की बैठक में शुक्रवार को इस बाबत संकल्प लिया गया था, जिसमें मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमठ और अन्य न्यायाधीशों ने भाग लिया था.

परिपत्र में कहा गया है, ‘‘उच्च न्यायालय के अलावा सभी अदालतों को जिला न्यायपालिका के रूप में संदर्भित किया जाएगा, न कि अधीनस्थ न्यायपालिका के रूप में और उच्च न्यायालय के अलावा अन्य सभी अदालतों को अधीनस्थ अदालतों के बजाए ट्रायल कोर्ट के रूप में संदर्भित किया जाएगा.’’

ये है वजह

परिपत्र मध्य प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश के आदेश से जारी किया गया है और इसपर रजिस्ट्रार जनरल रामकुमार चौबे ने हस्ताक्षर किए हैं. उच्च न्यायालय के एक शीर्ष रजिस्ट्री अधिकारी ने कहा, ‘‘अधीनस्थ न्यायपालिका और अधीनस्थ अदालतों के इस्तेमाल को रद्द करने के प्रस्ताव का उद्देश्य यह बताना है कि प्रत्येक अदालत अपने अधिकार क्षेत्र में स्वतंत्र है.’’

बता दें कि मध्य प्रदेश ऐसा प्रस्ताव पारित करने वाला देश का दूसरा हाई कोर्ट है. इससे पहले हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने 2 अगस्त 2021 को ऐसा प्रस्ताव पास किया था तब न्यायमूर्ति मलिमठ हिमाचल हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश थे.  उस दौरान उन्होंने अदालत की पूर्ण बैठक में इसी तरह का प्रस्ताव पारित करवाया. यहां बता दें कि मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की जबलपुर मुख्यपीठ के अलावा इंदौर और ग्वालियर में दो खंडपीठ हैं.

प्रधान न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ ने पिछले महीने उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों से जिला अदालत के न्यायाधीशों के साथ व्यवहार करते हुए ‘‘औपनिवेशिक मानसिकता’’ और ‘‘अधीनता की संस्कृति’’ को दूर करने पर जोर देते हुए कहा था कि देश को ‘‘अधिक आधुनिक और समान न्यायपालिका’’ की ओर बढ़ने की आवश्यकता है.

यह भी पढ़ें:

MP News: बालाघाट में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हराटोला के जंगल में 12 लाख का इनामी नक्सली मुठभेड़ में ढेर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
PM मोदी- अमित शाह से शरद पवार की मुलाकात पर कांग्रेस का बड़ा बयान, 'समारोह में जाना...'
PM मोदी- अमित शाह से शरद पवार की मुलाकात पर कांग्रेस का बड़ा बयान, 'समारोह में जाना...'
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget