एक्सप्लोरर

Khargone Violence: हिंसा के बाद कर्फ्यू झेल रहे खरगोन में अब हालात हो रहे सामान्य, सड़कों पर नजर आ रहे पुलिस के आलाधिकारी

मध्य प्रदेश के खरगोन में रामनवमी के दिन भड़की हिंसा के बाद अब हालात सामान्य होने लगे हैं. वहीं प्रशासन अब दिन के कर्फ्यू में जल्द ढील देने पर विचार कर रहा है.

Khargone Violence: मध्य प्रदेश के खरगोन (Khargone) शहर में 10 अप्रैल को रामनवमी (Ramnavmi) के दिन जुलूस निकालने के दौरान हिंसा भड़क उठी थी. हालात को काबू में करने के लिए रविवार को शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया था. वहीं हिंसा के बाद कर्फ्यू झेल रहे खरगौन में अब हालात तेजी से सामान्य होने लगे हैं. इधर लोगों के दिलों में समाई दहशत को कम करने के लिए पुलिस के आलाधिकारी भी सड़कों पर नजर आ रहे हैं.  इंदौर रेंज के कमिश्नर सहित इंदौर के आईजी सड़कों पर स्थिति का जायजा लेते नजर आ रहे हैं.

खरगोन में जल्द दिन में कर्फ्यू हटाने का फैसला ले सकती है सरकार

वहीं इंदौर जोन के कमिश्नर ने खरगोन में कर्फ्यू को लेकर कहा है कि, “ फिलहाल रात में कर्फ्यू लगा रहेगा लेकिन जल्द ही प्रशासन दिन में कर्फ्यू हटाने का फैसला ले सकता है.” वहीं शहर की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी संभाल रहे एसपी ने बताया कि कल भी दिन में दो बार कर्फ्यू में ढील दी गई थी, उन्होंने कहा कि हिंसा के केस में गुजरात से आए 4 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है.

खरगोन हिंसा में अब तक 148 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी

बता दें कि खरगोन हिंसा में अब तक 44 मामले दर्ज किए जा चुके हैं. जबकि कुल 148 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है.

खरगोन में रामनवमी पर कैसे भड़की थी हिंसा

बता दें कि रामनवमी के दिन खरगोन शहर के तालाब चौक से एक जुलूस निकाला गया था. आरोप है कि इसके कुछ देर बाद ही कुछ लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी. बीच में पुलिस ने स्थिति नियंत्रित की, लेकिन कुछ घंटे बाद हालात खराब हो गए. इसके बाद एहतियातन राज्य सरकार ने वहां कर्फ्यू लगा दिया. लोग 5 दिन से कर्फ्यू में जी रहे हैं.

ये भी पढ़ें

Petrol Diesel Price Today: लगातार 10 दिन से पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर, यहां जानिए- दिल्ली से एमपी तक Fuel के क्या हैं ताजा रेट

Chhindwara Bribe Case: ड्राइवर को ढाल बनाकर 4 लाख की रिश्वत ले रहा था जनपद पंचायत CEO, लोकायुक्त ने दबोचा

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जीतू पटवारी का भाई हूं, इसीलिए मुझे...' , ड्रग तस्करी के आरोप में घिरे नाना पटवारी का बड़ा आरोप
'जीतू पटवारी का भाई हूं, इसीलिए मुझे...' , ड्रग तस्करी के आरोप में घिरे नाना पटवारी का बड़ा आरोप
केन-बेतवा परियोजना के विरोध में आदिवासी महिलाओं का फांसी सत्याग्रह, नदी किनारे चल रहा है आंदोलन
केन-बेतवा परियोजना के विरोध में आदिवासी महिलाओं का फांसी सत्याग्रह, नदी किनारे चल रहा है आंदोलन
मध्य प्रदेश: टिकट विवाद के बीच दतिया पहुंचे डिप्टी CM देवड़ा, मां पीतांबरा से मांगा आशीर्वाद  
मध्य प्रदेश: टिकट विवाद के बीच दतिया पहुंचे डिप्टी CM देवड़ा, मां पीतांबरा से मांगा आशीर्वाद  
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस ने किया प्रत्याशी का ऐलान, जानें कौन हैं घनश्याम सिंह, जिन्हें मिला टिकट
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस ने किया प्रत्याशी का ऐलान, जानें कौन हैं घनश्याम सिंह, जिन्हें मिला टिकट

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
Fake Cream By Tissue Paper: दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
Veg Momos Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
Embed widget