एक्सप्लोरर

Jabalpur News : सूदखोरों से परेशान युवक ने की आत्महत्या, घटना स्थल से मिले दो सुसाइड नोट

Jabalpur News : जबलपुर के रांझी थाना का एक मामला सामने आया है. जिसमें सूदखोरों से परेशान युवक ने आत्महत्या कर ली है. इसमें 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है.

Jabalpur News : मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार सूदखोरों के खिलाफ करवाई का ढिंढोरा पीट रही है. लेकिन इस पर अंकुश अभी भी दूर की कौड़ी लग रही है. जबलपुर के रांझी थाना क्षेत्र में एक युवक को सूदखोरों ने इतना परेशान किया कि उसने आत्महत्या कर ली. राकेश सिंह नामक इस युवक की मौत के बाद पुलिस ने चार सूदखोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. मृतक ने फांसी लगाने के पूर्व दो सुसाइड नोट लिखे थे, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए चार लोगों को जिम्मेदार ठहराया. पुलिस अब चारों आरोपियों की तलाश कर रही है.

पुलिस कर रही है जांच
थाना प्रभारी रांझी विजय सिंह परस्ते के मुताबिक 8 दिसंबर को हिमांशु पिल्ले उम्र 20 वर्ष निवासी मोहनिया ने सूचना दी थी. उन्होंने बताया था कि उसके मामा राकेश सिंह ठाकुर, सिद्ध नगर रांझी में राजेश साहू के मकान में किराये पर रहते थे. राजेश साहू ने फोन कर सूचना दी कि राकेश सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. उसने सिद्ध नगर पहुंच कर देखा तो उसके मामा राकेश सिंह ठाकुर फांसी के फंदे से लटके थे. दरवाजा अंदर से बंद था. सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरु कर दी गई है.

घटना स्थल से मिले दो सुसाइड नोट
पुलिस को घटनास्थल की जांच के दौरान कमरे में बिस्तर पर तकिये के नीचे एक सुसाइड नोट तथा दूसरा सुसाइड नोट मृतक की लोवर की जेब में मिला था. पहले सुसाईड नोट में सुनील सोनकर से परेशान होकर आत्महत्या करना लिखा था. इसके साथ ही अभिषेक शुक्ला से 10 हजार रुपए, अमित सराठे के भाई सचिन सराठे से 5 लाख रुपए लेने के बारे में लिखा था. मृतक राकेश ठाकुर ने दूसरे सुसाईड नोट में लिखा कि वह सुनील सोनकर, अमित सराठे से पैसे के कारण परेशान होकर आत्महत्या कर रहा है.

चारों आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
जांच के दौरान लिखे गए सुसाईड नोट के संदर्भ में मृतक के परिजनों से बयान लिए गए. जिसमें परिजनों ने बताया कि मृतक राकेश सिंह ठाकुर ने सुनील सोनकर से 10 हजार रुपए उधार लिए थे, जो वापस कर चुका था. सुनील सोनकर 50 हजार रुपए की और मांग करते हुए परेशान कर रहा था. अभिषेक शुक्ला, अमित सराठे, सचिन सराठे द्वारा रुपए वापस न करने के कारण मृतक राकेश सिंह को अपना मकान बेचना पड़ा. सम्पूर्ण जांच पर पाया गया कि अभिषेक शुक्ला, अमित सराठे, सचिन सराठे के द्वारा लिए हुए रुपए वापस नहीं करने के कारण मृतक राकेश सिंह ठाकुर अत्याधिक परेशान था. वहीं सुनील सोनकर 10 हजार रुपए की उधारी चुकता करने के बाद भी 50 हजार रुपए की मांग करते हुए परेशान कर रहा था. जिसके फल स्वरूप राकेश सिंह द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई. पुलिस ने आरोपी सुनील सोनकर, अभिषेक शुक्ला, अमित सराठे तथा सचिन सराठे के विरूद्ध धारा 306, 3, 4 मध्य प्रदेश ऋणियों का संरक्षण अधिनियम 1939 के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए आरोपियों की तलाश जारी है.

 

ये भी पढ़ें-

MP News: मध्य प्रदेश में लागू होगी नई आबकारी नीति, शराब दुकानों की नीलामी से खत्म किया जाएगा मोनोपॉली सिस्टम

Indore News : नाइजीरिया से इंदौर लौटे भाई-बहन कोरोना पॉजिटिव, जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए सैंपल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
जहीर खान की सेलेक्टर्स को 2 टूक, कहा- मोहम्मद शमी जरूर खेले वर्ल्ड कप
जहीर खान की सेलेक्टर्स को 2 टूक, कहा- मोहम्मद शमी जरूर खेले वर्ल्ड कप
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Relationship Possessiveness: रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
How to Control Brinjal Pests: बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
Embed widget