एक्सप्लोरर

Madhya Pradesh: जबलपुर-चेन्नई विमान सेवा 25 मई से होगी शुरू, इन शहरों के लिए भी यात्री भर सकेंगे उड़ान 

MP News: चेन्नई-जबलपुर के बीच स्पाइसजेट की नियमित और सीधी उड़ान सेवा 25 मई से शुरू हो रही है. इसके साथ ही मध्य प्रदेश भोपाल से जबलपुर और ग्वालियर के लिए एलायंस एयर का विमान 4 जून से उड़ान भरेगा. 

Madhya Pradesh News Flights: जबलपुर (Jabalpur) के विमान यात्रियों के लिए बड़ी खबर है. चेन्नई-जबलपुर के बीच स्पाइसजेट (SpiceJet) की नियमित और सीधी उड़ान सेवा 25 मई से शुरू हो रही है. इसके साथ ही मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) से जबलपुर (Jabalpur) और ग्वालियर (Gwalior) के लिए एलायंस एयर (Alliance Air) का 72 सीटर विमान 4 जून से उड़ान भरेगा. इसका भी शेड्यूल जारी कर दिया गया है. ये फ्लाइट मध्य प्रदेश के ग्वालियर, भोपाल और जबलपुर के बीच चलेगी. सप्ताह में 3 दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को ये विमान सेवा संचालित होंगी. इसके साथ ही भोपाल से छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के बीच भी सप्ताह में 4 दिन विमान सेवा शुरू हो रही है. 

चेन्नई-जबलपुर फ्लाइट 
स्पाइसजेट की फ्लाइट प्रतिदिन सुबह 5.55 बजे चेन्नई से प्रस्थान कर शुभ 8.30 बजे जबलपुर में लैंड करेंगी. वापसी में शाम 19.15 बजे जबलपुर से टेक ऑफ करके फ्लाइट रात 22.00 बजे चेन्नई लैंड करेंगी. इसी तरह एलायंस एयर द्वारा भी जबलपुर, भोपाल, ग्वालियर और बिलासपुर फ्लाइट का शेड्यूल जारी कर दिया गया है.

4 जून से शुरू होगी जबलपुर से भोपाल और ग्वालियर के बीच उड़ान
एलायंस एयर जबलपुर-भोपाल-ग्वालियर के बीच 4 जून से उड़ान संचालन शुरू करने जा रहा है. फिलहाल, ये उड़ानें सप्ताह में 3 दिन (मंगलवार, गुरुवार और शनिवार) के दिन उपलब्ध रहेंगी. इसी तरह, एलायंस एयर बिलासपुर से भोपाल के लिए भी सीधी उड़ान  5 जून से आरसीएस-उड़ान योजना के तहत सप्ताह में 4 बार (सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को उपलब्ध) प्रारंभ कर रहा है. इन शहरों को जोड़ने के लिए 70 सीटर एटीआर 72 600 विमान उड़ान भरेंगे. फ्लाइट 9आई 617 जबलपुर से 10:00 बजे प्रस्थान करेगी और 11:10 बजे भोपाल पहुंचेगी. फ्लाइट 9आई 617 भोपाल से 11:40 बजे प्रस्थान करेगी और 12:55 बजे ग्वालियर पहुंचेगी. फ्लाइट 9आई 618 ग्वालियर से 13:25 बजे प्रस्थान करेगी और 14:40 बजे भोपाल पहुंचेगी. फ्लाइट 9आई 618 भोपाल से 15:05 बजे प्रस्थान करेगी और 16:05 बजे जबलपुर पहुंचेगी. फ्लाइट 9आई 691 बिलासपुर से 11:35 बजे प्रस्थान करेगी और 13:25 बजे भोपाल पहुंचेगी. फ्लाइट 9आई 692 भोपाल से 13:55 बजे प्रस्थान करेगी और 15:45 बजे बिलासपुर पहुंचेगी.

MP Gazab Hai: मुस्लिम युवकों की शादी के कार्ड पर छपी भगवान गणेश और राधाकृष्ण की फोटो, सोशल मीडिया पर है वायरल

जानें कितना होगा किराया 
जबलपुर-भोपाल-जबलपुर रूट पर शुरुआती किराया 2933 रुपये, भोपाल-ग्वालियर का किराया 2933 रुपये, ग्वालियर-भोपाल का 2828 रुपये, बिलासपुर-भोपाल का 3509 रुपये और भोपाल- बिलासपुर किराया 3389 रुपये से शुरू होगा. नई उड़ान ग्वालियर से भोपाल के यात्रियों को मुंबई से दिल्ली, बेंगलुरु, कोलकाता, हैदराबाद और चेन्नई जैसे महानगरों से आगे की कनेक्टिविटी के लिए कई विकल्प प्रदान करेगी. एलायंस एयर में केवल खिड़की या गलियारे की सीटें हैं और विमानों में 30 इंच की सीट पिच के साथ सुपर आरामदायक लेग स्पेस मिलेगा.

ट्रेनों पर कम होगा दबाव
बता दें कि, इस विमान सेवा की जानकारी केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट करके सोशल मीडिया के माध्यम से दी थी. हवाई सेवा शुरू होने से यात्रियों के समय के साथ ही ट्रेनों में दबाव कम होगा. साथ ही भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर और बिलासपुर के बीच पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा. जबलपुर में हाईकोर्ट की मुख्य पीठ के साथ राज्य बिजली बोर्ड का मुख्यालय भी है. इसी वजह से भोपाल और ग्वालियर के लिए यहां से विमान सेवा की मांग लम्बे समय से की जा रही थी. इसी तरह भोपाल और बिलासपुर के बीच भी विमान सेवा की जरूरत महसूस हो रही थी. उड़ानों से इन सभी शहरों को फायदा होगा.

ये भी पढ़ें:

Jabalpur News : प्री वैडिंग शूट के लिए चेंजिंग रूम न देने पर जबलपुर नगर निगम दे हर्जाना, उपभोक्ता फोरम का आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget