एक्सप्लोरर

MP Politics: 'शिव' ने छोड़ा साथ तो 'कैलाश' ने थाम लिया मोहन का हाथ, परवान चढ़ी CM के साथ 25 साल पुरानी दोस्ती

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और इंदौर के विधायक कैलाश विजयवर्गीय का पूरा साथ मिल गया है. यही वजह है कि सीएम ने पहली सौगात इंदौर को दे दी है.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को अपने पुराने मित्र कैलाश विजयवर्गीय का पूरा साथ मिल गया है. कहा जा रहा था कि मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद शिवराज सिंह चौहान का पूरा साथ डॉक्टर मोहन यादव को नहीं मिल पा रहा है. ऐसी स्थिति में कैलाश विजयवर्गीय से पुरानी दोस्ती उनके काम आ रही है.

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और उज्जैन दक्षिण के विधायक व मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव की दोस्ती 25 साल पुरानी है. दोनों की ही निकटता हमेशा राजनीतिक मंचों पर भी देखने को मिली है. हालांकि मुख्यमंत्री पद की दौड़ में कैलाश विजयवर्गीय भी शामिल थे, मगर पार्टी ने डॉक्टर मोहन यादव को मौका दे दिया. वर्तमान परिस्थितियों में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का साथ डॉ मोहन यादव को पूरी तरह देखने को नहीं मिल रहा पा रहा है. वरिष्ठ पत्रकार संदीप वत्स के मुताबिक फिलहाल पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान थोड़े विचलित जरूर हैं.

हालांकि इस परिस्थिति में राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का डॉक्टर मोहन यादव को पूरा साथ मिल रहा है.  यही वजह है कि इंदौर के हुकुमचंद मिल के मजदूरों को 464 करोड़ की सौगात मिल गई है. मुख्यमंत्री बनने के बाद डॉक्टर मोहन यादव ने सबसे पहले हस्ताक्षर इसी बड़ी फाइल पर किए हैं. इसे कैलाश विजयवर्गीय और डॉक्टर मोहन यादव की पुरानी दोस्ती को जोड़कर देखा जा रहा है. 

सिंहस्थ 2004 में थे प्रभारी मंत्री

वरिष्ठ पत्रकार द्वारकाधीश चौधरी के मुताबिक सिंहस्थ 2004 में कैलाश विजयवर्गीय उज्जैन के प्रभारी मंत्री थे उस समय मुख्यमंत्री के रूप में उमा भारती का नेतृत्व था. कैलाश विजयवर्गीय के साथ डॉक्टर मोहन यादव सिंहस्थ के विकास कार्यों में कंधे से कंधा मिलाकर काम किया. इसके बाद से ही उनकी जुगलबंदी लगातार देखने को मिली. डॉ मोहन यादव का कैलाश विजयवर्गीय के प्रति आदर, सम्मान और दोस्ती का भाव सर्वविदित है. 

MP Politics: जब अंधेरे में विधायक का परिवार तो कैसे रोशन होगा गांव? जानें शपथ समारोह के लिए कैसे विधानसभा पहुंचे थे डोडियार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget