एक्सप्लोरर

Madhya Pradesh News: नए साल में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में मामले के निपटारे में आएगी तेजी, जानिए कैसे

Madhya Pradesh News: नए साल में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में मामले के निपटारे में तेजी आने की उम्मीद है. कोर्ट का नया संकल्प पक्षकारों के लिए राहत प्रदान करने वाला होगा.

Madhya Pradesh News: नए साल में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय का नया संकल्प पक्षकारों के लिए राहत लेकर आने वाला है. अब हाईकोर्ट में आधा घंटा ज्यादा काम होगा, जिससे लंबित प्रकरणों के निपटान में तेजी आएगी. यहां काम के घंटे 5 से बढ़कर साढ़े पांच हो जाएंगे. मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में बड़ी संख्या में लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण व पक्षकारों को त्वरित न्याय दिलाये जाने की दृष्टि से न्यायालय काम के घंटे बढ़ाने की पहल की गई है. इस उद्देश्य को हासिल करने हेतु मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय नियम, 2008 में संशोधन का सुझाव किया गया है.

3 जनवरी से लागू होंगे नये नियम

पूर्व में उच्च न्यायालय के काम के घंटे सुबह 10:30 बजे से सायं 04:30 बजे तक थे, जिनमें विश्राम की अवधि एक घंटे दोपहर 01:30 बजे से 2:30 बजे तक थी. वास्तविक काम के घंटे 5 ही थे, लेकिन अब साढ़े 5 घंटे काम होगा. संशोधन के बाद मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की जबलपुर, इंदौर और ग्वालियर खंडपीठ में अब सुबह 10:15 बजे से सायं 04:30 बजे तक कोर्ट का कार्य होगा, जिसमें भोजन के विश्राम की अवधि सिर्फ 45 मिनट यानी दोपहर 01:30 बजे से 02:15 बजे तक होगी. इस तरह प्रतिदिन आधा घंटा समय बढ़ने से लम्बित प्रकरणों के निराकरण में इजाफा होगा. उक्त संशोधन म.प्र. राजपत्र की अधिसूचना 31.12.2021 में प्रकाशित हो चुका है, जो अगले कार्य दिवस यानि सोमवार 3 जनवरी 2022 से प्रभावी होगा. 

लंबित पड़े हैं चार लाख मामले

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की तीनों बेंच में करीब चार लाख लंबित मामलों का भारी-भरकम बोझ है. वहीं कुल स्वीकृत पदों के मुकाबले वर्तमान न्यायाधीशों की संख्या कम है. इसी वजह से न्याय-दान प्रक्रिया अपेक्षित गति नहीं पकड़ पा रही है. मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की मुख्यपीठ जबलपुर और खंडपीठ इंदौर व ग्वालियर में लंबित मुकदमों के हिसाब से पदस्थ न्यायाधीशों की कमी एक बड़ी समस्या बनी हुई है. यही वजह है कि पुराने मामले निराकृत नहीं हो पाते और नए मामले दायर हो जाते हैं.

इसे भी पढ़ें :

MP News: नए साल में मध्य प्रदेश के बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं को दिया झटका, फ्यूल कॉस्ट एडजस्टमेंट बढ़ाया

Corona Vaccination in MP: मध्य प्रदेश में अब तक कितने करोड़ लोगों को दी जा चुकी हैं वैक्सीन की दोनों डोज, आकंड़ों के जरिए समझिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP में बदला मौसम का मिजाज, सतना-रीवा सहित कई जिलों में बारिश-तूफान और बिजली गिरने की संभावना
MP में बदला मौसम का मिजाज, सतना-रीवा सहित कई जिलों में बारिश-तूफान और बिजली गिरने की संभावना
दिल्ली से सीधे छिंदवाड़ा पहुंचे CM मोहन, अपनों को खोने वालों का पकड़ा हाथ, बोले- सरकार आपके साथ
दिल्ली से सीधे छिंदवाड़ा पहुंचे CM मोहन, अपनों को खोने वालों का पकड़ा हाथ, बोले- सरकार आपके साथ
मैहर: ट्रैक्टर में 4 बार ड्रम भर-भरकर डाला डीजल, तेल के इंतजार में लोग कतार में खड़े रहे, रातों-रात पेट्रोल पंप सील
मैहर: ट्रैक्टर में 4 बार ड्रम भर-भरकर डाला डीजल, रातों-रात पेट्रोल पंप सील
Fuel Price Crisis LIVE: राजस्थान में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल! दिल्ली में 50 एलपीजी बरामद, पुलिस ने 2 को दबोचा
Fuel Price Crisis LIVE: राजस्थान में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल! दिल्ली में 50 एलपीजी बरामद, पुलिस ने 2 को दबोचा

वीडियोज

Maharashtra Fire News: पेट्रोल पंप पर बाइक में अचानक लगी आग..मची अफरा तफरी | Breaking
Chitra Tripathi: ईरान के ताबड़तोड़ हमलों के सामने...थक गए Netanyahu? | Iran Israel War | Trump
Bharat Ki Baat: आस्था या चुनावी अखाड़ा? बंगाल में फिर आमने-सामने TMC-BJP! | Bengal Election 2026
Khabar Filmy Hain: एक्टिंग का असली किंग कौन, धुरंधर की दहाड़ के बीच रनवीर कपूर का पलटवार | Bollywood Masala
Saas Bahu Aur Saazish: राघव के लिए रीत बनी वकील, क्या सबूत जुटाने में होगी कामयाब ?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरानी हमले में 10 अमेरिकी सैनिक घायल, G-7 के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद क्या बोले मार्को रुबियो
ईरानी हमले में 10 अमेरिकी सैनिक घायल, G-7 के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद क्या बोले रुबियो?
Delhi Weather: सुबह काले बादलों का डेरा, आंधी-तूफान व बारिश की चेतावनी, अप्रैल शुरू होने तक कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में सुबह काले बादलों का डेरा, आंधी-तूफान व बारिश की चेतावनी, अप्रैल शुरू होने तक कैसा रहेगा मौसम?
IPL 2026: MI की प्लेइंग 11 पर संकट, बुमराह की वापसी के बाद भी दो खिलाड़ियों को लेकर सस्पेंस बरकरार
MI की प्लेइंग 11 पर संकट, बुमराह की वापसी के बाद भी दो खिलाड़ियों को लेकर सस्पेंस बरकरार
Friday OTT Release: 'ओ रोमियो' से 'मर्दानी 3' तक, ओटीटी पर नई फिल्मों और सीरीज की आई बाढ़, वीकेंड पर करें बिंज वॉच
'ओ रोमियो' से 'मर्दानी 3' तक, ओटीटी पर नई फिल्मों और सीरीज की आई बाढ़, वीकेंड पर करें एंजॉय
भारत फिर खरीदेगा रूस से S-400 डिफेंस सिस्टम, DAC ने दी मंजूरी, चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन!
भारत फिर खरीदेगा रूस से S-400 डिफेंस सिस्टम, DAC ने दी मंजूरी, चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन!
केरल विधानसभा चुनाव में उतरें एक नाम के कई उम्मीदवार, चुनावी जंग से पहले कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन
केरल विधानसभा चुनाव में उतरें एक नाम के कई उम्मीदवार, चुनावी जंग से पहले कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन
BSEB Compartment Exam 2026: बिहार बोर्ड 12वीं के छात्र ध्यान दें, अंक सुधार के लिए इस डेट से पहले करें आवेदन
बिहार बोर्ड 12वीं के छात्र ध्यान दें, अंक सुधार के लिए इस डेट से पहले करें आवेदन
Signs Of Situationship: प्यार है या सिर्फ टाइमपास? इन 5 सवालों से मिलेगी आपको रिश्तों की क्लियरिटी
प्यार है या सिर्फ टाइमपास? इन 5 सवालों से मिलेगी आपको रिश्तों की क्लियरिटी
Embed widget