एक्सप्लोरर

MP News: दूध में मिलावट पर एमपी हाईकोर्ट सख्त, मोहन यादव सरकार से पूछा ये सवाल

MP High Court News: एमपी हाकोर्ट ने प्रदेश सरकार पर मिलावट को लेकर पूछा कि ऐसे लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई. प्रदेश प्रशास ने कोर्ट में अपना जवाब दने के लिए 14 मार्च तक समय दिया है.

MP High Court News Today: मध्य प्रदेश में दूध और दूध से बने उत्पादों की मिलावट के मामले में हाई कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है. चीफ जस्टिस रवि मलिमठ ने फूड विभाग की कार्रवाई पर नाराजगी जताई है. ग्वालियर बेंच में दाखिल एक अवमानना याचिका पर सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ने कहा कि पेनल्टी लगाकर पैसे जमा करने से बात नहीं बनेगी, हम ये जानना चाहते है कि ऐसे लोगों को सजा क्यों नहीं दी जा रही?

इस दौरान शासन की ओर से हाईकोर्ट में बताया गया कि 25.22 करोड़ रुपये की पेनल्टी लगाई गई. इसके अलावा 6 लोगों को जेएमएफसी कोर्ट ने सजा दी है. इस पर चीफ जस्टिस ने नाराजगी दिखाते हुए कहा कि, "आप लोग कलेक्टिंग एजेंट हैं क्या? ऐसे लोगों को सलाखों के पीछे डाल देना चाहिए."

मिलावट पर कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब
सुनवाई के दौरान जस्टिस मिलिंद रमेश फड़के से बात करने के बाद चीफ जस्टिस ने मध्य प्रदेश सरकार से पूछा कि एक से ज्यादा बार मिलावट करने वालों के खिलाफ क्या कार्रवाई की और ऐसे लोगों की संख्या कितनी है? जवाब पेश करने के लिए शासन की ओर से समय मांगा गया है. अब मामले की सुनवाई गुरुवार 1(4 मार्च) को होगी.

बता दें कि मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने पूर्व में एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए ग्वालियर सहित अन्य शहरों के प्रवेश द्वार पर दूध की जांच के लिए चेक पोस्ट तैयार करने के निर्देश दिए थे. जिससे प्रवेश द्वार पर ही दूध की चेकिंग की जा सके. इसके साथ ही कोर्ट ने नियमित सैंपलिंग के भी आदेश दिए थे. आदेश का पालन नहीं होने पर साल 2021 में अवमानना याचिका दायर की गई.

शासन के जवाब से कोर्ट अंसतुष्ट
मंगलवार (12 मार्च) को अवमानना याचिका पर सुनवाई में फूड सेफ्टी कमिश्नर डॉ. सुदाम पी खाडे भी कोर्ट में मौजूद रहे. शासन की ओर से साल 2021 से लेकर 2023 तक की गई सैंपलिंग और उनके परिणाम के आंकड़े प्रस्तुत किए गए. हालांकि, शासन के जवाब से हाईकोर्ट संतुष्ट नहीं हुआ.

ये भी पढ़ें: Kubereshwar Dham: कुबेश्वर धाम में चल रही शिव महापुराण कथा का आज आखिरी दिन, बाबा रामदेव होंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget