एक्सप्लोरर

MP Weather Update: मध्य प्रदेश के 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जताई ये आशंका, जानें-अपने जिले का हाल

MP Weather News: भोपाल, देवास, शाजापुर, आगर, गुना, अशोकनगर, सागर, खंडवा, बुरहानपुर, दमोह, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, कटनी, डिंडोरी में सामान्य से अधिक बारिश की संभावना है.

Madhya Pradesh News: स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2022) के अवसर पर मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश (Heavy rain) की संभावना है. इसे लेकर रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है. जहां अतिवृष्टि की आशंका जताई जा रही है उनमें नर्मदापुरम, बालाघाट और छिंदवाड़ा जिले शामिल है. मध्य प्रदेश के मौसम विशेषज्ञ वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि आगामी 24 घंटे में  प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना है. नर्मदा पुरम, बालाघाट और छिंदवाड़ा में अतिवृष्टि की संभावना है. इसके अलावा भारी बारिश की संभावना राजगढ़, विदिशा, सीहोर, रायसेन, हरदा, बैतूल, मंडला और सिवनी जिले में भी बनी हुई है. 

इन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट
इन सभी जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा कुछ जिलों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना भी जताई जा रही है. इनमें भोपाल, देवास, शाजापुर, आगर, गुना, अशोकनगर, सागर, खंडवा, बुरहानपुर, दमोह, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, कटनी, डिंडोरी, मंदसौर, उज्जैन और रतलाम शामिल है. इन जिलों के अतिरिक्त ग्वालियर, भिंड, दतिया, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, नीमच, इंदौर, बड़वानी, धार झाबुआ, खरगोन, अलीराजपुर, नरसिंहपुर, निवाड़ी, पन्ना, छतरपुर, सतना, रीवा, सीधी और सिंगरौली में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. यहां पर हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी दी गई है. 

Independence Day 2022: तिरंगा फहराने के बाद एमपी CM शिवराज का बड़ा ऐलान, 1 साल के अंदर होंगी एक लाख सरकारी भर्तियां

इन टूरिस्ट प्लेस पर बारिश का अलर्ट
यदि आप मध्य प्रदेश में कहीं घूमने गए हैं तो कुछ टूरिस्ट प्लेस पर भी बारिश की संभावना जताई गई है. इनमें पंचमढ़ी में भारी बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा ओकारेश्वर, ओरछा, जबलपुर, महाकालेश्वर, रतनगढ़, गांधी सागर, मांडव में हल्की बारिश की संभावना है. इसके अलावा सांची, भीमबेटका, अमरकंटक, कान्हा, बांधवगढ़ आदि में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी दी गई. 

AIIMS Bhopal Bharti 2022: एम्स भोपाल में निकले फैकल्टी और नॉन-फैकल्टी पदों पर आवेदन करने की अंतिम तारीख आज, जल्द करें अप्लाई

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget