एक्सप्लोरर

Khargone News: रामनवमी के जुलूस में हुई हिंसा के एक महीने बाद DM और SP का तबादला, इन्हें मिली जिले की जिम्मेदारी

मध्य प्रदेश सरकार ने खरगोन के डीएम अनुग्रह पी का तबादला कर उन्हें नई दिल्ली स्थित मध्य प्रदेश भवन भेज दिया है. उन्हें खरगोन में रामनवमी के दौरान हुई हिंसा के एक महीने बाद हटाया गया है.

MP News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के खरगोन (Khargone) शहर में रामनवमी के जुलूस  (Ramnavami Procession) के दौरान हुई हिंसा के एक महीने से अधिक समय बाद राज्य सरकार (State Govt) ने जिले के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक (SP) का तबादला कर दिया है. खरगोन में 10 अप्रैल को रामनवमी के जुलूस पर कथित पथराव के बाद आगजनी की घटनाएं हुई थीं, जिसमें दुकानों, घरों और वाहनों को भारी नुकसान पहुंचाया गया था. इसके बाद पूरे शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया था, जो 24 दिन बाद पूरी तरह से हटा था.

पुरुषोत्तम बनाए गए नए जिलाधिकारी

मध्य प्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा शनिवार देर रात जारी आदेश के मुताबिक, खरगोन के जिलाधिकारी अनुग्रह पी. को नई दिल्ली स्थित मध्य प्रदेश भवन में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के रूप में स्थानांतरित कर दिया गया है. इसमें कहा गया है कि रतलाम के जिलाधिकारी कुमार पुरुषोत्तम खरगोन के नए जिलाधिकारी होंगे.

आदेश के अनुसार, खरगोन के एसपी सिद्धार्थ चौधरी को राजधानी भोपाल स्थित पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक के रूप में स्थानांतरित कर दिया गया है. रामनवमी के दिन हुई इस हिंसा के दौरान एक दंगाई ने एसपी चौधरी को पैर में गोली मारकर घायल कर दिया था.

MP: सिंगरौली में शराब दुकान सेल्समैन ने बुजुर्ग की चप्पलों से की जमकर पिटाई, वीडियो हुआ वायरल 

धर्मवीर सिंह नए एसपी नियुक्त

आदेश में कहा गया है कि सतना जिले के पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह अब खरगोन के नए एसपी होंगे. सरकार ने झाबुआ के पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता का भी तबादला कर उन्हें सतना के एसपी पद का कार्यभार सौंपा है, जबकि इंदौर के पुलिस उपायुक्त अरविंद तिवारी को स्थानांतरित कर झाबुआ का नया पुलिस अधीक्षक बनाया है. इसी तरह, निवाड़ी के जिलाधिकारी नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी अब रतलाम के जिलाधिकारी होंगे, जबकि जबलपुर संभाग के अपर आयुक्त (राजस्व) तरुण भटनागर को निवाड़ी का जिलाधिकारी बनाया गया है. 

ये भी पढ़ें -

MP Wheat Procurement: शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, अब 31 मई तक होगी गेहूं की खरीदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget