एक्सप्लोरर

MP में गजब कारनामा! सरकारी विभाग ने एक चम्मच 810 रुपये में खरीदा, हैरान करने वाली है करछी की कीमत

MP News: मध्य प्रदेश में खरीद घोटाले में गड़बड़ी को लेकर मंत्री विश्वास सारंग ने कहा है कि ऐसी कोई बात है, तो सरकार इस मामले की जांच करवाएगी. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार स्वीकार नहीं किया जाएगा.

MP News: मध्य प्रदेश में गजब का कारनामा हुआ है. दरअसल, महिला बाल विकास विभाग ने बर्तन खरीदे हैं, जिनकी कीमत हैरान करने वाले हैं. आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए 5 करोड़ रुपये के चम्मच, सर्विंग चम्मच और जग खरीदे गए. इसको लेकर कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि मध्य प्रदेश में लूट चल रही है. वहीं सरकार ने कहा है कि इस प्रकरण की जांच कराएंगे.

MP के सिंगरोली जिले में 1500  आंगनबाड़ी केंद्र के लिए सरकार ने बर्तन खरीदे. वर्क ऑर्डर में बताया गया कि एक चम्मच की कीमत 810 रुपये है. ऐसे में 46500 चम्मच 3 करोड़ 76 रुपये में खरीदे गए. एक करछी की कीमत 1348 रपये है, ऐसे में 6200 करछी 83 लाख रपये में खरीदी गई. 

जग की खरीद में गड़बड़ी

यही नहीं पानी पीने वाले एक जग की कीमत 1247 रुपये लगाई गई. इस हिसाब से कुल 3100 जग करीब 38 लाख रपये के खरीदे गए. ये टेंडर जय माता दी कॉरपोरेशन को दिया गया. टेंडर GEM यानि गवर्नमेंट ई मार्केटप्लेस के जरिए ही दिया गया.

एबीपी न्यूज़ की पड़ताल

एबीपी न्यूज़ की टीम भोपाल में एक दुकान पर पहुंची. उस दुकानदार से अच्छा और सबसे महंगा चम्मच और जग मांगा गया तो उसकी कीमत चौंकाने वाली थी.
 
दुकान में 5 रुपये से लेकर 40 रुपये तक के चम्मच थे.  50 साल से बर्तन की दुकान चला रहे दुकानदार ने कहा आज तक इतना महंगा चम्मच तो नहीं देखा. इस खरीद घोटाले को लेकर कांग्रेस सरकार पर हमलावर है.

कांग्रेस हमलावर

कांग्रेस नेता अब्बास हफीज ने कहा की सरकार पोषण आहार में घोटाला करती है, हमने तो अपने जीवन में इतना महंगा चम्मच नहीं देखा और न ऐसा कोई जग देखा. सरकार ने अपने किसी करीबी को टेंडर दिया होगा, इसलिए ऐसा हुआ है.

मंत्री ने क्या कहा?

गड़बड़ी को लेकर मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा की ऐसी कोई बात है, तो सरकार इस मामले की जांच करवाएगी. भ्रष्टाचार स्वीकार नहीं किया जाएगा. वहीं महिला बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने भी इस पूरे मामले की जांच की बात कही है.

MP Liquor Ban: एमपी में शराबबंदी के फैसले पर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा, 'यह निर्णय...'

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवास जहरीली शराब कांड: AI से सीखा बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची दारू
देवास जहरीली शराब कांड: AI से सीखा बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची दारू
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget