एक्सप्लोरर

MP News: मध्य प्रदेश के टाइगर की सबसे ऊंची दहाड़, लगातार दूसरे साल मिला टाइगर स्टेट का तमगा

Tiger in Madhya Pradesh: राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण द्वारा अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में सबसे अधिक 785 बाघ MP में हैं. बांधवगढ़ नेशनल पार्क में सबसे ज्यादा 165 बाध हैं.

International Tiger Day: मध्य प्रदेश ने टाइगर स्टेट (Tiger State) का तमगा बरकरार रखा है.जंगल के राजा टाइगर को यहां की आबोहवा खूब रास आ रही है. इससे उनकी आबादी देश में सबसे ज्यादा मध्य प्रदेश में रिकॉर्ड हुई है.इंटरनेशनल टाइगर डे पर शनिवार (29 जुलाई) को यह रिपोर्ट जारी की गई.मध्य प्रदेश के छह नेशनल पार्क सहित राज्य में 785 टाइगर पाए गए हैं.

सीएम शिवराज ने दी बधाई

राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (National Tiger Conservative Authority) की ओर से आज अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के मौके पर राज्यवार बाघों की गणना 2022 के आंकड़े जारी किए गए.उत्तराखंड के कॉर्बेट नेशनल पार्क में ग्लोबल टाइगर डे का कार्यक्रम आयोजित किया गया था. वहां से ये आंकड़े जारी किए गए.

इस खबर से सूबे के मुखिया शिवराज सिंह चौहान भी गदगद है.माना जा रहा है कि मध्य प्रदेश में टाइगर की आबादी बढ़ने से पर्यटकों की आमद भी बढ़ेगी. सीएम चौहान ने ट्वीट करके कहा,"टाइगर का पुनर्स्थापन कोई आसान काम नहीं हैं, लेकिन ये काम हमने अपने हाथ में लिया और आज हम 'टाइगर स्टेट' हैं. इस उपलब्धि में जितने भी साथी शामिल हैं, मैं उन सभी को हृदय से बधाई और धन्यवाद देता हूं."

मध्य प्रदेश में कहां हैं कितने बाघ

यहां बताते चलें कि एमपी को लगातार दूसरी बार टाइगर स्टेट का दर्जा मिला है.वैसे, यह तीसरी बार है,जब मध्य प्रदेश टाइगर स्टेट होने का गौरव मिला है. साल 2022 की गणना में मध्य प्रदेश के छह नेशनल पार्क सहित राज्य में 785 टाइगर पाए गए. 4 साल पहले साल 2018 में गणना में भी प्रदेश में सबसे ज्यादा 526 टाइगर थे.इसमें अब 259 टाइगर का इजाफा हो गया है.बांधवगढ़ नेशनल पार्क में सबसे ज्यादा 165 तथा दूसरे नम्बर पर कान्हा नेशनल पार्क में 129 टाइगर है.जनगणना में पेंच में 123,पन्ना में 64,सतपुड़ा में 62 और संजय गांधी नेशनल पार्क दुबरी में 20 टाइगर काउंट किए गए है.

मध्य प्रदेश के कान्हा नेशनल पार्क और सतपुड़ा टाइगर रिजर्व को मैनेजमेंट इफेक्टिवनेस इवैल्यूशन में देश के टॉप 5 टाइगर रिजर्व में जगह बनाई है.गौरतलब है कि सबसे पहले 2006 में मध्य प्रदेश टाइगर स्टेट बना था. इसके बाद अब लगातार दो बार से मध्य प्रदेश को यह गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल हो रही है.

ये भी पढ़ें

MP Politics: आज इंदौर में बीजेपी के कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे अमित शाह, यह है उनका मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर में आपचंद गुफा के पास नदी के टापू पर फंसे 9 युवक-युवती, SDRF ने किया रेस्क्यू
सागर में आपचंद गुफा के पास नदी के टापू पर फंसे 9 युवक-युवती, SDRF ने किया रेस्क्यू
छतरपुर में एक ही परिवार की 3 बच्चियों की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप
छतरपुर में एक ही परिवार की 3 बच्चियों की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप
कटनी CSP के 15 लाख की मांग पर FIR दर्ज, हुईं सस्पेंड; ऑफिस भी सील
कटनी CSP के 15 लाख की मांग पर FIR दर्ज, हुईं सस्पेंड; ऑफिस भी सील
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget