एक्सप्लोरर

MP News: आलू उत्पादन में मध्य प्रदेश को मिला छठवां स्थान, इन जिलों में होता है सबसे अधिक उत्पादन

MP News: मध्य प्रदेश कृषि के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है. सब्जियों के उत्पादन में मध्य प्रदेश में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है. अब आलू उत्पादन के क्षेत्र में मध्य प्रदेश देश में छठे नंबर आ गया है.

Bhopal News: मध्य प्रदेश कृषि के क्षेत्र में लगातार देश में आगे बढ़ रहा है. खासतौर पर सब्जियों के उत्पादन में मध्य प्रदेश ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है. अब आलू उत्पादन के क्षेत्र में मध्य प्रदेश देश में छठे नंबर आ गया है. मध्य प्रदेश के 6 जिले आलू उत्पादन में अव्वल हैं. बता दें कि आलू प्रसंस्करण के क्षेत्र में एमपी देश के आदर्श राज्यों के रूप में उभर रहा है. आलू उत्पादन में प्रदेश का छठा स्थान दर्ज किया गया है. इसमें सबसे ज्यादा भूमिका मालवा क्षेत्र की बताई जा रही है.

क्या कहा कृषि विभाग के अधिकारियों ने?
कृषि विभाग के अधिकारियों की ओर से बताया गया है कि इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, भोपाल में सबसे ज्यादा आलू उत्पादन होता है. इसके अलावा वर्तमान समय में छिंदवाड़ा, सीधी, सतना, रीवा, राजगढ़, सागर, दमोह, छिंदवाड़ा, जबलपुर, पन्ना, मुरैना, छतरपुर, विदिशा, रतलाम और बैतूल में भी किसानों का आलू उत्पादन की ओर आकर्षण बढ़ा है. यही वजह है कि मध्य प्रदेश देश के आलू उत्पादन के क्षेत्र में काम करने वाले प्रदेशों में ऊपर के स्थान पर आ गया है.

MP Gazab Hai: मुस्लिम युवकों की शादी के कार्ड पर छपी भगवान गणेश और राधाकृष्ण की फोटो, सोशल मीडिया पर है वायरल

किसानों की ओर से दिखाई जा रही है रुचि
मालवांचल ही नहीं बल्कि एमपी के आलू की काफी डिमांड होती है. एमपी में आलू के भाव भी हमेशा बने रहते हैं. इसके अतिरिक्त चिप्स की फैक्ट्रियों की ओर से भी लगातार आलू की डिमांड बढ़ रही है. इसी वजह से एमपी के किसान आलू उत्पादन के क्षेत्र में काफी काम कर रहे हैं. आलू के दाम अधिक होने से कई किसानों की आर्थिक स्थिति काफी बेहतर हो गई है. इसी वजह से आलू की खेती में किसान लगातार रुचि दिखा रहे हैं.

कृषि मंत्री ने सरकार की पीठ थपथपाई
कृषि मंत्री कमल पटेल ने आलू उत्पादन के क्षेत्र में मध्य प्रदेश का छठा स्थान आने पर किसानों को बधाई देते हुए कहा कि मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार और केंद्र की मोदी सरकार किसानों के लिए लगातार कार्य कर रही है. किसान भी अलग-अलग प्रकार की खेती कर लाभ कमा रहे हैं. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले कुछ सालों में बड़ी संख्या में कोल्ड स्टोरेज को लेकर सब्सिडी दी है. जिसकी वजह से किसानों को आलू रखना काफी आसान हो गया है. यह भी एक वजह है कि अधिक किसानों की ओर से लगातार आलू की खेती की जा रही है.

यह भी पढ़ें-

Jabalpur News : प्री वैडिंग शूट के लिए चेंजिंग रूम न देने पर जबलपुर नगर निगम दे हर्जाना, उपभोक्ता फोरम का आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को बड़ा झटका! आशुतोष तिवारी को BJP ने दिया टिकट
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को बड़ा झटका! आशुतोष तिवारी को BJP ने दिया टिकट
MP कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की दोषसिद्धि का मामला, हाई कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला
MP कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की दोषसिद्धि का मामला, हाई कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला
रीवा में 3 महीने से लापता युवक का जमीन में दफन मिला शव, पत्नी और प्रेमी पर हत्या का आरोप
रीवा में 3 महीने से लापता युवक का जमीन में दफन मिला शव, पत्नी और प्रेमी पर हत्या का आरोप

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget