एक्सप्लोरर

Sehore: कैसे लड़ी जाएगी कुपोषण से जंग, सीएम शिवराज के आदेश के बाद भी आंगनबाड़ियों में नहीं पहुंचा चना

Sehore News: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दो महीने पहले आदेश दिया था कि प्रशासकीय दुकानों पर बची तुअर दाल और चना का वितरण आंगनबाड़ियों में कर दिया जाए लेकिन सीहोर में अब तक ये नहीं पहुंच पाया है.

Sehore News: मध्यप्रदेश में कुपोषण से लड़ने के लिए प्रदेश सरकार कई काम कर रही है. पिछले दिनों सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिया था कि बच्चों को ज्यादा से ज्यादा पोषण मिल सके इसके लिए कोरोना काल में भी शासकीय राशन की दुकानों से बचा चना और तुअर दाल आंगनवाड़ियों में वितरित किया जाए. लेकिन दो महीने गुजर जाने के बाद भी सीहोर की आंगनबाड़ियों में चना नहीं पहुंच सका है. जब सीएम के जिले का ही ये हाल है तो बाकि प्रदेश में क्या होगा ये समझा जा सकता है. 
 
दो महीने बाद भी नहीं पहुंचा चना
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए अनेक कदम उठाये हैं. अति कुपोषित बच्चों की स्थिति बेहतर हो इसके लिए उनके आह्वान पर अधिकारियों एवं जन प्रतिनिधियों ने आंगनबाड़ियों को गोद भी लिया है. इसके साथ ही सीएम ने शासकीय दुकानों पर बची तुअर दाल और चना को भी आंगनवाड़ियों में बांटने के निर्देश दिए थे. लेकिन दो महीने बीत जाने के बाद भी परिवहन की अनदेखी की वजह से बच्चों को इसका लाभ नहीं मिल पाया. सीहोर में अब तक चना नहीं पहुंच सका है. ऐसे में सवाल उठते हैं कि प्रदेश में कुपोषण के खिलाफ जंग कैसे लड़ी जाएगी.
 
कैसे लड़ी जाएगी कुपोषण से जंग?
दरअसल कोरोना संक्रमण काल में लगाये गए लॉकडाउन के दौरान गरीब लोगों को मुफ्त राशन के साथ ही चना और दाल भी बांटा गया था. जिसके बाद काफी मात्रा में दाल और चना बच गया जिसे सीएम ने आंगनबाड़ियों में बांटने का निर्देश दिया था. इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं और तीन साल से ऊपर के बच्चों को एक एक किलो चने के वितरण के भी निर्देश दिये गए थे. इसकी जिम्मेदारी नागरिक आपूर्ति विभाग को सौंपी गई थी. जिन्हें सोसाइटियों तक चना पहुंचाना था यहां से आंगनबाड़ियों और स्व सहायता समूहों तक चना पहुंचना था. 
 
नागरिक आपूर्ति विभाग ने कही ये बात
नागरिक आपूर्ति विभाग की माने तो जिले भर में करीब 100 मैट्रिक टन चने का स्टॉक मौजूद है. इसमें बुधनी 7 मैट्रिक टन, आष्टा 8 मैट्रिक टन, इछावर में 3 मैट्रिक टन, पचामा में 95 मैट्रिक टन, सीहोर में 0.183 मैट्रिक टन चना दाल  और 0.183 मैटि्रक टन तुअर दाल का स्टॉक मौजूद है. इसमें सबसे अधिक चना पचामा में है. नागरिक आपूर्ति अधिकारी सदावत खान का कहना है कि जिले भर में चने का परिवहन किया जा रहा है. करीब 50 प्रतिशत चना सोसाइटियों तक पहुंच चुका है. पूरा पहुंचने के बाद ही एक साथ वितरण किया जाएगा. 
 
खाद्य अधिकारी ने भी दी ये दलील
वहीं इस बारे में जब जिला खाद्य अधिकारी शिवकुमार तिवारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि सोसाइटियों में चना पहुंच गया है, महिला स्व सहायता समूह यहां से चना उठा सकते हैं. यदि किसी को शिकायत है तो जिला महिला बाल विकास अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं. जिला महिला बाल विकास अधिकारी प्रफुल्ल खत्री से जब इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की आंगनबाडियों में चना बंटना शुरू हो गया है. हालांकि कुछ जगह ऐसी है जहां ये नहीं पहुंच पाया है. 
 
ये भी पढ़ें-
 
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bhopal News: छात्रा ख्याति जैन की संदिग्ध मौत का मामला, मां ने लगाया हत्या का आरोप
भोपाल: छात्रा ख्याति जैन की संदिग्ध मौत का मामला, मां ने लगाया हत्या का आरोप
राज्यसभा चुनाव: MP में BJP उतारेगी तीसरा उम्मीदवार? विजयवर्गीय के बयान के बाद अटकलें तेज
राज्यसभा चुनाव: MP में BJP उतारेगी तीसरा उम्मीदवार? विजयवर्गीय के बयान के बाद अटकलें तेज
कौन हैं रजनीश अग्रवाल? मंडी बामोरा से दिल्ली तक का सफर, बीजेपी ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार
कौन हैं रजनीश अग्रवाल? मंडी बामोरा से दिल्ली तक का सफर, बीजेपी ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार
Exclusive: 'अन्नामलाई को मैं क्यों शुभकामना दूं...' तमिलनाडु बीजेपी के पू्र्व चीफ पर दिग्विजय सिंह का बयान
'अन्नामलाई को मैं क्यों शुभकामना दूं...' तमिलनाडु BJP के पू्र्व चीफ पर दिग्विजय सिंह का बयान

वीडियोज

Khan Sir Controversy: आज कोर्ट में सरेंडर करेंगे खान सर? | Patna Coaching Firing
Khan Sir Controversy: खान सर की होने वाली है गिरफ्तारी? | Patna Coaching Firing | Breaking | Bihar
US Iran War Updates: Hormuz पर बड़ी कार्रवाई के बाद Trump का बयान | Khamenei | Breaking |Latest News
Sansani: ब्रेकअप का खूनी दरिंदा ! | Mohali Punjab | Crime News
Khan Sir Controversy: 'गोली कांड' में खान सर फंस गए! | Roshan Anand | Coaching Firing | Bihar News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान की नई चाल, PoK में विधानसभा चुनाव कराने का किया ऐलान, भारत ने UN में लगाई लताड़, कहा- ऐसे कब्जा...
पाकिस्तान की नई चाल, PoK में विधानसभा चुनाव कराने का किया ऐलान, भारत ने UN में लगाई लताड़, कहा- ऐसे कब्जा...
'आज ही के दिन कोर्ट ने रगड़ा था...', सपा सरकार की याद दिलाकर ओपी राजभर ने अखिलेश पर कसा तंज
'आज ही के दिन कोर्ट ने रगड़ा था...', सपा सरकार की याद दिलाकर ओपी राजभर ने अखिलेश पर कसा तंज
झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, किन नेताओं को सौंपी सीट जिताने की जिम्मेदारी?
झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, किसे सौंपी सीट जिताने की जिम्मेदारी?
झूठे आरोपों का कबूलनामा कर बुरी फंसी शिल्पा शिंदे, अब होगी कार्रवाई? AICWA ने महाराष्ट्र के सीएम से कर दी है अपील
झूठे आरोपों के खिलाफ शिल्पा शिंदे पर अब होगी कार्रवाई? एआईसीडब्ल्यूए ने की ये तैयारी
IND vs AFG Live Streaming: आज कितने बजे से शुरू होगा भारत-अफगानिस्तान टेस्ट, जानिए किस चैनल और ऐप देखें लाइव मैच
आज कितने बजे से शुरू होगा IND vs AFG टेस्ट, जानिए किस चैनल और ऐप देखें लाइव मैच
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने नई पार्टी का किया ऐलान, CM थलापति विजय को लेकर दिया बड़ा बयान
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने नई पार्टी का किया ऐलान, CM थलापति विजय को लेकर दिया बड़ा बयान
छात्रों को नहीं होगी परेशानी! NEET री-एग्जाम के लिए CM ने दिए बड़े निर्देश
छात्रों को नहीं होगी परेशानी! NEET री-एग्जाम के लिए CM ने दिए बड़े निर्देश
Embed widget