एक्सप्लोरर

MP News: मध्य प्रदेश में हाथियों की खरीद-बिक्री की राह आसान, जारी किए जाएंगे लाइसेंस, जानिए गाइडलाइन

MP Elephant Purchase: जलवायु और वन पर्यावरण मंत्रालय की नई गाइड लाइन के बाद अब हाथियों को पालने के लिए लोगों को आसानी से लाइसेंस मिल जाएगा. हाथियों का मालिकाना हक वन विभाग अब बदल सकेगा.

MP News: मध्य प्रदेश में हाथी पालने के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है. हाथियों को लेकर जलवायु और वन पर्यावरण मंत्रालय की एक नई गाइड लाइन जारी हुई है. इस गाइड लाइन के मुताबिक अब हाथियों को पालने के लिए लाइसेंस जारी किए जाएंगे. दरअसल, प्रदेश में साल 2003 के बाद से हाथियों को पालने पर रोक लगा दी गई थी. साल 2003 से लाइसेंस नहीं दिए गए, लेकिन अब प्रक्रिया में फिर से बदलाव किया गया है.
 
नई गाइड लाइन के बाद अब लोगों के लिए हाथियों की खरीदी और बिक्री की राह आसान हो गई है. अब हाथियों का मालिकाना हक वन विभाग बदल सकेगा. सरकार ने इस व्यवस्था पर पहले रोक लगा रखी थी, इसके चलते हाथियों को लेकर उसके मालिक मठ, मंदिर के ट्रस्टी परेशान रहते थे. अब हाथी पालने के लिए गाइड लाइन में बदलाव किया गया है. वहीं अब वन विभाग हाथी पालने के शौकीनों की तलाश कर रहा है. हालांकि, अब तक प्रदेश में हाथी पालने के लिए 50 से अधिक आवेदन आए हैं.
 
शहर में स्वीमिंग पूल जरुरी
वहीं नई गाइड लाइन के अनुसार शहर में हाथी पालने के शौकीनों को हाथियों के लिए शहर में स्वीमिंग पूल और गांव में तालाब की व्यवस्था करनी होगी. इसके अलावा दिए गए आवेदन में यह भी बताना होगा कि वह हाथी को भ्रमण कहां कराएगें. साथ ही हाथियों के स्वास्थ्य की देखरेख के लिए हर दो महीने में डॉक्टर से चेकअप कराना होगा. जलवायु और वन पर्यावरण मंत्रालय द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार अब हाथियों के कान में बिल्ला नहीं होगा, बल्कि चिप लगेगा. इस चिप में हाथी की समस्त कुंडली होगी, जिसमें हाथी की उम्र, मालिक का नाम, पता आदि जानकारी रहेगी. 

छतरपुर में सबसे ज्यादा हाथी शौकीन
बता दें पहले हाथी के कान में बिल्ला लगाया जाता था और हाथी के मरने के बाद यही बिल्ला दूसरे हाथी में लगा लिया जाता था, ताकि दूसरे हाथी का रजिस्ट्रेशन नहीं कराना पड़े. गौरतलब है कि अभी मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में हाथी पालने के सबसे ज्यादा शौकीन हैं. प्रदेश में कान्हा नेशनल पार्क में 18 हाथी और एक व्यक्तिगत हैं. इसी तरह पन्ना नेशनल पार्क में 16 हाथी, संजय नेशनल पार्क में चार हाथी, सतपुड़ा नेशनल पार्क में छह हाथी, बांधवगढ़ नेशनल पार्क में 14 हाथी, पेंच नेशनल पार्क में पांच हाथी और छतरपुर में व्यक्तिगत लोगों के पास 13 हाथी मौजूद हैं.

MP News: झारखंड में सम्मेद शिखर को पर्यटक स्थल बनाने विरोध, इंदौर के जैन समाज ने बंद रखा कारोबार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट पर बड़ा आरोप, समोसे खाने रोज 10 मिनट रोकी जाती है गाड़ी
इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट पर बड़ा आरोप, समोसे खाने रोज 10 मिनट रोकी जाती है गाड़ी
राम मंदिर के बाद अब एमपी में मां बगलामुखी में चढ़ावे को लेकर विवाद, कलेक्टर ने बनाई जांच कमेटी
राम मंदिर के बाद अब एमपी में मां बगलामुखी में चढ़ावे को लेकर विवाद, कलेक्टर ने बनाई जांच कमेटी
MP News: मंडला में महिला ने 4 बच्चों को ऑटो रिक्शा में दिया जन्म, चारों की मौत, परिवार ने लगाए आरोप
मंडला में महिला ने 4 बच्चों को ऑटो रिक्शा में दिया जन्म, चारों की मौत, परिवार ने लगाए आरोप
RGPV में पेपर लीक पर बड़ा एक्शन, प्रोफेसर अर्चना तिवारी को परीक्षा नियंत्रक पद से हटाया गया
RGPV में पेपर लीक पर बड़ा एक्शन, प्रोफेसर अर्चना तिवारी को परीक्षा नियंत्रक पद से हटाया गया

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटना वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटना वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
Embed widget