एक्सप्लोरर

MP: धार में लापरवाही से पिकअप नदी में बही, बाल-बाल बचा ड्राइवर, चेतावनी बोर्ड नहीं

MP News: मध्य प्रदेश के धार के सेमलीपूरा में दिलावरा नदी पर पिकअप वाहन बह गया.समय रहते चालक की जान बच गई. रपट पर कोई चेतावनी बोर्ड नहीं लगा था. ग्रामीण प्रशासन से सुरक्षा इंतजाम की मांग कर रहे हैं.

बारिश का मौसम और लापरवाही मिल जाए, तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. ऐसा ही नजारा सामने आया है. मध्य प्रदेश के धार जिले के तिरला थाना क्षेत्र से, जहां सेमलीपूरा गांव में दिलावरा नदी पर बनी रपट पर एक पिकअप वाहन बह गया. गनीमत यह रही कि समय रहते चालक की जान बच गई, वरना घटना बड़ी त्रासदी बन सकती थी.

मामला तिरला थाना अंतर्गत सेमलीपूरा का है. यहां दिलावरा नदी पर बनी रपट से पिकअप वाहन गुजर रहा था. बारिश के चलते नदी उफान पर थी, और रपट पर पानी तेजी से बह रहा था. गंभीर लापरवाही यह रही कि इस रास्ते पर नदी के दोनों ओर कोई चेतावनी या संकेत बोर्ड तक नहीं लगाए गए थे.

हादसे में चालक की जान बच गई

चालक को अंदाजा नहीं था कि पुलिया पर पानी का स्तर कितना है. जैसे ही उसने वाहन को रपट पर डाला, पिकअप बीच में ही बंद हो गया और तेज बहाव के कारण नदी में बहने लगा. घटना के बाद नदी के दोनों किनारों पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए. लोग सांसें थामकर देखते रहे कि कहीं कोई अनहोनी न हो जाए.

फिलहाल हादसे में चालक की जान बच गई, लेकिन इस घटना ने फिर एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर प्रशासन पानी से लबालब रपटों पर चेतावनी बोर्ड क्यों नहीं लगाता? क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार है?

लोगों की प्रशासन से सुरक्षा इंतजाम करने की मांग

गांव के लोगों की मांग है कि प्रशासन जल्द से जल्द इस मार्ग पर सुरक्षा इंतजाम करे, ताकि आने वाले दिनों में किसी और की जान पर आफत न आए. साथ ही, वे चाहते हैं कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं.

बता दें, एक अन्य मामले में मध्य प्रदेश के सागर में तेज बारिश के चलते एक कार तेज बहाव के चपेट में आ गई. गनीमत रही की कार पेड़ से टकरा कर अटक गई, जिसके चलते कार में सवार लोग बाहर आ गए और एक बड़ा हादसा होने से बच गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्कूल में 'धुरंधर' फिल्म दिखाने पर प्राचार्य को नोटिस, DEO ने मांगा जवाब
स्कूल में 'धुरंधर' फिल्म दिखाने पर प्राचार्य को नोटिस, DEO ने मांगा जवाब
मध्य प्रदेश में अब बस का सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
मध्य प्रदेश में अब बस का सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
54 हजार की नौकरी, 2.13 करोड़ की संपत्ति! EOW का बड़ा खुलासा
54 हजार की नौकरी, 2.13 करोड़ की संपत्ति! EOW का बड़ा खुलासा
दतिया उपचुनाव के बाद MP कांग्रेस की सभी इकाई भंग, होगा बड़ा बदलाव
दतिया उपचुनाव के बाद MP कांग्रेस की सभी इकाई भंग, होगा बड़ा बदलाव

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget