एक्सप्लोरर

MP Corona Update: मध्य प्रदेश में तेजी से पैर पसार रहा कोरोना, जानिए- बीते एक हफ्ते में कितने मामले सामने आए?

रविवार को राज्य में 151 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले. जबलपुर में भी 4 लोग पॉजिटिव पाये गए. मध्यप्रदेश में एक हफ्ते में 544 केस सामने आए हैं. यह आंकड़ा 27 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच मिले नए मरीजों का है.

MP News: मध्यप्रदेश में कोरोना के हालात लगातार बिगड़ते नजर जा रहे हैं. रविवार को राज्य में 151 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले. जबलपुर जिले में भी 4 लोग पॉजिटिव पाये गए. वहीं आज से 15 से 18 साल के किशोरों के कोरोना टीकाकरण का अभियान भी शुरू हो रहा है जो उन्हें तीसरी लहर के बीच कोरोना कवच प्रदान करेगा. बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी तीसरी लहर को लेकर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.

मामले दोगुने से अधिक बढ़े

विशेषज्ञों के मुताबिक एक हफ्ते के भीतर ही कोरोना को लेकर राज्य की तस्वीर बदल गई है. संक्रमण पैर पसारते हुए तीसरी लहर आने के संकेत दे रहा है. सप्ताह भर में ही कोरोना के नए मामले दोगुने से अधिक बढ़ गए हैं जबकि रिकवर होने वालों की संख्या आधी रह गई है. हालत ये हैं कि पिछले सात दिनों से लगातार नए मामलों में बढ़ोतरी हुई है.

छोटे शहरों में भी फैल रहा कोरोना

बता दें कि अब कोरोना के मामले न केवल मुख्य रूप से इंदौर, भोपाल, जबलपुर जैसे बड़े शहरों में सामने आ रहे बल्कि छोटे शहरों में भी संक्रमण पैर पसार रहा है. रविवार को ही सागर, शहडोल, बालाघाट, बैतूल, छिंदवाड़ा, दतिया, होशंगाबाद, खंडवा, श्योपुर, शिवपुरी, विदिशा सहित कई अन्य जिलों में भी कोरोना संक्रमित मिले हैं.

एक हफ्ते में 544 मामले

मध्यप्रदेश में बीते एक हफ्ते में 544 केस सामने आए हैं. यह आंकड़ा 27 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच मिले नए संक्रमित मरीजों का है. इस दौरान ठीक होने वालों की संख्या 176 रही. पिछले एक सप्ताह में रिकवरी रेट 32 फीसदी रहा है. इसके पहले के सप्ताह में यानी 20 से 26 दिसंबर के बीच 207 कोरोना संक्रमित पाए गए और ठीक होने वालों की संख्या 133 रही. इस दौरान रिकवरी रेट 64 फीसदी था. अब रिकवरी रेट आधा रह गया. नये संक्रमित बढ़ने की वजह से रिकवरी रेट में लगातार गिरावट आ रही है.

बताया जाता है कि इसके पहले मध्य प्रदेश में कोरोना की आमद के दौरान 30 मार्च 2020 को पहले सप्ताह में 47 केस थे. इस दौरान सर्वाधिक 27 मरीज इंदौर और भोपाल में केवल 3 मरीज मिले थे. इसी के साथ 4 मार्च 2021 को प्रदेश भर में 3308 केस सामने आए थे.राज्य में मार्च की शुरुआत में दूसरी लहर ने दस्तक दे दी थी.

ये भी पढ़ें:

Punjab News: संयुक्त समाज मोर्चा में पड़ी फूट, AAP के साथ गठबंधन पर बंटी हुई है नेताओं की राय

Jharkhand Coronavirus: सीएम हेमंत सोरेन ने बुलाई आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक, लिए जा सकते हैं बड़े फैसले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
दतिया: जमानत नहीं बचा पाए 19 उम्मीदवार, कइयों को 500 वोट भी नहीं
दतिया: जमानत नहीं बचा पाए 19 उम्मीदवार, कइयों को 500 वोट भी नहीं
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस के घनश्याम सिंह जीते, कितने वोटों से हारी BJP?
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस के घनश्याम सिंह जीते, कितने वोटों से हारी BJP?

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget