एक्सप्लोरर

MP Politics: कैबिनेट विस्तार से पहले दिल्ली पहुंचे सीएम मोहन यादव, एमपी में सियासी हलचल तेज

Madhya Pradesh Cabinet: मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव रविवार को दिल्ली का दौरा कर रहे हैं. वह यहां बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ मुलाकात करेंगे.

Madhya Pradesh News: शपथ ग्रहण के बाद पहली बार सीएम मोहन यादव (Mohan Yadav) राजधानी दिल्ली पहुंच गए हैं. साथ ही प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा भी दिल्ली में मौजूद हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि मध्य प्रदेश में आज (रविवार) कैबिनेट के चेहरे तय हो सकते हैं. सीएम मोहन यादव समेत प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री दिल्ली दौरे पर केंद्रीय नेतृत्व के साथ मुलाकात करेंगे. 

सीएम मोहन यादव दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के साथ मुलाकात करेंगे. इस दौरान वीडी शर्मा और हितानंद शर्मा भी मौजूद रहेंगे. वहीं, इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भी शामिल होने की संभावना है. मध्य प्रदेश में 3 दिसंबर को चुनाव के नतीजे आने के बाद 11 दिसंबर को सीएम और डिप्टी सीएम के नाम की घोषणा की गई और 13 दिसंबर को शपथ ग्रहण कराया गया, लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी कैबिनेट के बाकी सदस्यों के नाम का एलान नहीं हुआ है. 

क्या इन बड़े चेहरों को मिलेगी जगह?
बीजेपी ने जिस तरह से सीएम के नाम को लेकर चौंकाया है. ऐसे में कैबिनेट विस्तार में वही फॉर्मूला बीजेपी अपना सकती है और नए लोगों को टीम में जगह दे सकती हैं. हालांकि इसमें परफॉर्मेंस के आधार पर पुराने मंत्रियों को दोबारा जगह दिए जाने की भी संभावना है. वहीं, बीजेपी ने महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, केंद्र में मंत्री रहे प्रह्लाद पटेल और नरेंद्र सिंह तोमर को भी चुनावी मैदान में उतारा था, तीनों ही अपनी-अपनी सीट से चुनाव जीत गए. नरेंद्र तोमर को जहां विधानसभा स्पीकर बनाया गया है. ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या बीजेपी  प्रह्लाद पटेल और कैलाश विजयवर्गीय को कैबिनेट में जगह देगी या नहीं. हालांकि इसको लेकर आज रात तक तस्वीर साफ हो जाएगी.

उधर, राज्य की कमान संभालने के बाद सीएम मोहन यादव लगातार बैठकें कर रहे हैं. रविवार को उन्होंने उज्जैन में कानून व्यवस्था और विकास कार्यों के संबंध में समीक्षा बैठक की. जिसमें संबंधित अधिकारी मौजूद रहे. सीएम ने उन्हें आवश्यक दिशानिर्देश दिए.

ये भी पढ़ें-  MP News: एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने की राहुल गांधी से मुलाकात, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी रहे मौजूद

About the author आकांक्षा

आकांक्षा 2012 से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. अपने कैरियर की शुरूआत नया इंडिया से की. इसके बाद न्यूज एजेंसी IANS और  नवभारत टाइम्स की टीम से भी जुड़ी रहीं. वर्तमान में एबीपी न्यूज़ में कंसल्टेंट के तौर पर कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget