एक्सप्लोरर

MP News: शपथ ग्रहण के दो दिन बाद हुआ पहला फेरबदल, राघवेंद्र सिंह बने CM मोहन यादव के प्रमुख सचिव, शिवराज सिंह के करीबी को हटाया गया

MP News: एमपी सीएम मोहन यादव ने शिवराज के करीबी अफसर मनीष रस्तोगी को हटाकर राघवेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव बनाया है. राघवेंद्र सिंह शिवराज सिंह के साथ जनसंपर्क आयुक्त रह चुके हैं.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बनते ही मोहन यादव (Mohan Yadav) ने प्रदेश में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी शुरू कर दी है. इस बीच शुक्रवार यानी 15 दिसंबर को देर रात शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouahn) करीबी अफसर मनीष रस्तोगी को हटाकर राघवेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव बनाया गया है इसके अलावा राघवेंद्र सिंह को लोकसेवा प्रबंधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है. 

दरअसल डॉ. मोहन यादव के सीएम बनने के बाद आईएएस स्तर पर यह पहला फेरबदल हुआ है. 1997 बैच के आईएएस अधिकारी राघवेंद्र सिंह अभी तक खनिज साधन विभाग के प्रमुख सचिव के पद पर तैनात थे. इसके अलावा उनके पास अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन और नीति विश्लेषण संस्थान के मुख्य कार्यापालन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी था. इसके साथ ही वह शिवराज सिंह चौहान के साथ जनसंपर्क आयुक्त भी रह चुके हैं.

पहली बैठक में दिया बड़ा आदेश

बता दें मध्य प्रदेश के नए मुखिया के रूप में उज्जैन दक्षिण से विधायक डॉ. मोहन यादव ने 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद डॉ. मोहन यादव महाकाल के दर्शन करने के लिए उज्जैन गए थे. उज्जैन से लौटने के बाद उन्होंने मंत्रालय में बैठकी की और पहली बैठक में एक बड़ा आदेश दिया. बीजेपी के नवागत मुख्यमंत्री ने अपने निर्णय में मध्य प्रदेश में मांस और मटन की खुले में बिक्री को बंद करने का आदेश दिया. उनके इस आदेश के बाद सीएम मोहन यादव चर्चा में आ गए हैं. इसके साथ ही अब नवागत सीएम डॉ. मोहन यादव की सुरक्षा में 24 घंटे कड़ी सुरक्षा का घेरा रहेगा. सीएम डॉ. यादव की सुरक्षा में हमेशा 36 जवान तैनात रहेंगे.

ये भी पढ़ें: MP News: अश्विनी वैष्णव ने दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी IT कंपनी को दिया इंदौर आने का न्योता, जानें केंद्रीय मंत्री ने इसी शहर को क्यों चुना?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया उपचुनाव प्रचार के दौरान BJP प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला, आशुतोष तिवारी के फाड़े पोस्टर
दतिया उपचुनाव प्रचार के दौरान BJP प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला, आशुतोष तिवारी के फाड़े पोस्टर
दतिया उपचुनाव: 'BJP की ऐतिसाहिक जीत...', शिवराज सिंह चौहान ने भरी हुंकार, कांग्रेस को घेरा
दतिया उपचुनाव: 'BJP की ऐतिसाहिक जीत...', शिवराज सिंह चौहान ने भरी हुंकार, कांग्रेस को घेरा

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
CJP ने किया कोर्ट जाने का ऐलान, कपिल सिब्बल देंगे ₹1 करोड़
CJP ने किया कोर्ट जाने का ऐलान, कपिल सिब्बल देंगे ₹1 करोड़
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
'शिक्षा मंत्री बनना ही पड़ेगा', CM फडणवीस पर बोले संजय राउत
'शिक्षा मंत्री बनना ही पड़ेगा', CM फडणवीस पर बोले संजय राउत
Embed widget