एक्सप्लोरर

MP News: 'श्री अयोध्या जी चले, महाकाल के भक्त...', जयकारा लगाते हुए मंत्रियों संग अयोध्या के लिए रवाना हुए CM मोहन यादव

MP Cabinet Ayodhya Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव अपने मंत्रियों के साथ कैबिनेट बैठक के बाद अयोध्या के लिए रवाना हुए. सीएम आज ही श्री रामलला का दर्शन करके शाम तक भोपाल लौट आएंगे.

CM Mohan Yadav Ram Lalla Darshan: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) अयोध्या धाम जाने के लिए अपने मंत्रियों के साथ एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए हैं. सीएम मोहन आज (4 मार्च) को अपने मंत्रिमंडल के साथ अयोध्या में श्री रामलला का दर्शन करेंगे. इस बीच सीएम मोहन यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि 'महाकाल के भक्त अयोध्या जी चले.' इस वीडियों में सीएम को जयकारा लगाते हुए देखा जा सकता है.

वहीं मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कैबिनेट की बैठक से पहले कहा कि मंत्रियों का भगवान श्री राम के दर्शन के लिए शासकीय रूप से अयोध्या जाना बहुत महत्वपूर्ण मौका है. उन्होंने इसके लिए सभी को बधाई दी और कहा कि यह यात्रा भगवान श्री राम के प्रति आदर का प्रकटीकरण है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि अयोध्या की इस यात्रा के बाद देवस्थानों के संबंध में लिए गए फैसलों और संकल्पों के काम में राज्य सरकार तेजी से आगे बढ़ेगी.

सीएम मोहन ने क्या कहा?
सीएम मोहन ने कहा कि मंत्रिपरिषद की आगामी बैठक में मंत्रिमंडलीय उप-समिति बनाकर धर्मस्व, राजस्व और संस्कृति विभाग को आपस में जोड़ा जाएगा. जिस तरह कृषि उत्पादन आयुक्त के अंतर्गत कृषि सहकारिता, उद्यान आदि कुछ विभाग होते हैं वैसे ही एक वरिष्ठ अधिकारी इन विभागों के प्रभारी होंगे. ग्रामीण क्षेत्र में स्थित देवस्थानों के लिए पंचायत और ग्रामीण विकास, नगरीय क्षेत्र में स्थित देवस्थानों के लिए नगरीय विकास और आवास विभाग भी इसमें शामिल रहेंगे.

वहीं अयोध्या धाम सहित प्रदेश के अंदर और प्रदेश के बाहर स्थित प्रमुख देवस्थान में राज्य सरकार द्वारा धर्मशालाएं विकसित करने की दिशा में पहल की जाएगी. अन्य राज्य सरकारों को मध्य प्रदेश स्थित देवालयों में अपने राज्य की धर्मशालाएं विकसित करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा. मुख्यमंत्री डॉ यादव के इस प्रस्ताव का मंत्री परिषद के सदस्यों ने स्वागत किया.

ये भी पढ़ें: MP News: मंहगे इलाज से राहत, इंदौर को जल्द मिलेगी एक और सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की सौगात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget