एक्सप्लोरर

MP News: मंहगे इलाज से राहत, इंदौर को जल्द मिलेगी एक और सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की सौगात

Indore News: यहां MRI और सीटी स्कैन जैसे महंगे टेस्ट भी अस्पताल में किए जा सकेंगे, जिससे निजी अस्पताल में महंगे इलाज की जरूरत नहीं होगी और गंभीर बीमारियों का इलाज भी होगा.

Super Speciality Hospital Indore: इंदौर शहर को जल्द ही आधुनिक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की सौगात मिलने वाली है. नंदा नगर में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) अस्पताल की नई इमारत बनकर तैयार हो गई है, यहां मरीजों के लिए बेहतर सुविधाओं का इंतजाम होगा. 350 करोड़ रुपये के बजट वाले इस अस्पताल को केंद्र सरकार ने मंजूरी दी थी. अधिकारियों ने कहा कि तीन माह के अंदर नये भवन में अस्पताल का संचालन शुरू हो जायेगा.

सीटी स्कैन, एमआरआई मा चाइन, डायलिसिस मशीनों जैसी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित 500 बिस्तरों की नई क्षमता वाले अस्पताल को एक नए भवन में शिफ्ट  किया जा रहा है. निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और अंतिम चरण का काम चल रहा है. यहां आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी और बरसात के दौरान भी अस्पताल निर्माण चलता रहेगा.

महंगे इलाज की जरूरत लगभग ख़त्म हो जाएगी
आपको बता दें कि अस्पताल को एक सुपर स्पेशलिटी फेसिलिटी के रूप में बनाया जा रहा है, जहां मरीजों को अत्याधुनिक चिकित्सा संसाधन और सेवाओं को उपलभ्द करवाया जायेगा. यहां एमआरआई और सीटी स्कैन जैसे महंगे टेस्ट भी अस्पताल के भीतर ही किए जा सकते हैं, जिससे निजी अस्पताल में रेफरल और महंगे इलाज की जरूरत लगभग ख़त्म हो जाएगी. अस्पताल में OPD के अलावा गंभीर बीमारियों का इलाज भी होगा.

नजदीकी एरिया के मरीजों को भी इलाज मिल सकेगा
लगभग 6 लाख वर्ग फुट के क्षेत्र में निर्मित छह मंजिला अस्पताल के बनने के बाद नजदीकी एरिया के मरीजों को भी इलाज मिल सकेगा. आधुनिक रसोई के माध्यम से भोजन की व्यवस्था सहित उनके रहने की व्यवस्था की जा रही है. लगभग तीन महीने में अस्पताल नई बिल्डिंग में चालू होने की उम्मीद है. इमारत के लिए सिविल निर्माण कार्य पूरा हो गया है.

ये भी पढ़ें: BJP Candidate List 2024: कांग्रेस का हाथ छोड़कर BJP का दामन थामने वाले इन 2 नेताओं को मिला टिकट, 5 का फैसला बाकी

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया रिव्यू
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया रिव्यू
आजमगढ़: वोटर लिस्ट में 13 जगह 'विकास यादव' का नाम, अखिलेश के आरोपों पर EC का एक्शन
आजमगढ़: वोटर लिस्ट में 13 जगह 'विकास यादव' का नाम, अखिलेश के आरोपों पर EC का एक्शन
'दृश्यम 3' बनी बॉलीवुड की दूसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल थ्रीक्वल, कमाया 250 करोड़ प्रॉफिट
'दृश्यम 3' बनी बॉलीवुड की दूसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल थ्रीक्वल, कमाया 250 करोड़ प्रॉफिट
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 

वीडियोज

Laxmi Niwas:🥲Veer ने Nia को गोद में लेकर बहाए आंसू! Radhika भी समझ नहीं पा रही उसकी यह हालत #sbs
Bollywood News: पहली बार ओटीटी पर साथ दिखेगी अदिति राव हैदरी और पंकज त्रिपाठी की जोड़ी (24.10.26)
Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया रिव्यू
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया रिव्यू
आजमगढ़: वोटर लिस्ट में 13 जगह 'विकास यादव' का नाम, अखिलेश के आरोपों पर EC का एक्शन
आजमगढ़: वोटर लिस्ट में 13 जगह 'विकास यादव' का नाम, अखिलेश के आरोपों पर EC का एक्शन
'दृश्यम 3' बनी बॉलीवुड की दूसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल थ्रीक्वल, कमाया 250 करोड़ प्रॉफिट
'दृश्यम 3' बनी बॉलीवुड की दूसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल थ्रीक्वल, कमाया 250 करोड़ प्रॉफिट
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
फसल बीमा के 317 करोड़ जारी, किसान ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
फसल बीमा के 317 करोड़ जारी, किसान ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
Embed widget