एक्सप्लोरर

MP Cabinet Ministers List: मोहन कैबिनेट में कौन-कौन बनेगा मंत्री, सियासी गलियारों में इन नामों पर चल रही है चर्चा

MP Cabinet Ministers List: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा और केंद्रीय मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में मध्य प्रदेश से जो नाम सामने आए उन पर विचार किया गया है और मंत्रिमंडल के नाम लगभग तय हो गए हैं

Madhya Pradesh News:  मध्य प्रदेश में आज यानी 18 दिसंबर को विधानसभा सत्र शुरू होगा, ऐसे में मंत्रिमंडल को लेकर हलचल तेज हो गई हैं. मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में मंत्रिमंडल के नाम लगभग तय हो गए हैं और कभी भी इन नामों का ऐलान हो सकता है. बता दें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) और केंद्रीय मंत्री अमित शाह (Amit Shah) की मौजूदगी में मध्य प्रदेश से जो नाम सामने आए उन पर विचार किया गया और आज फिर संगठन के साथ एक बैठक होने जा रही है, जिसमें इन नाम पर मोहर लग जाएगी. 

ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे से इंदौर से तुलसी सिलावट का नाम सामने आ रहा है. वहीं ग्वालियर से प्रद्युम्न तोमर के नाम आगे बढ़ाए जाने की खबर है और बाकी नाम पर आज सहमति बन जाएगी. इधर इंदौर से रमेश मेंदोला को भी मंत्री बनाया जा सकता है, क्योंकि रमेश मेंदोला मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा मतों से जीतने वाले विधायक हैं और बहुत वरिष्ठ विधायकों में से एक हैं. हालांकि, उनकी किस्मत हर बार साथ नहीं देती, लेकिन इस बार माना जा रहा है कि अगर कैलाश विजयवर्गी मंत्री पद नहीं लेते तो उनके खेमे से रमेश मेंदोला को मंत्री बनाया जा सकता है.

हार्डिया और ठाकुर को भी उम्मीद 
इसके अलावा इंदौर से विधायक मालिनी गौड़ के नाम की भी चर्चा है. मालिनी गौड़ वरिष्ठ विधायकों में से एक हैं और इंदौर के विधानसभा चार से करीब 70 हजार मतों से उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी राजा मान्ध्वानी को मात दी है. इसके अलावा महेंद्र हार्डिया का नाम भी चर्चा में है. महेंद्र हार्डिया भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ विधायक हैं और पूर्व राज्य मंत्री भी रहे हैं.

क्या पूर्व कैबिनेट मंत्री को मिलेगा मौका?
इसके अलावा उन्होंने टिकट वितरण में भी अपनी दावेदारी जमकर मजबूती से पेश की थी और टिकट लेने में वह सफल भी रहे थे. इसलिए महेंद्र हार्डिया के समर्थकों को उम्मीद है कि इस बार उन्हें मंत्री बनाया जा सकता है. इधर मध्य प्रदेश की पूर्व कैबिनेट मंत्री और संस्कृति विभाग संभाल रही उषा ठाकुर को भी उम्मीद है कि उन्हें मंत्री बनाया जा सकता है और एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी उन पर विश्वास जताएगी.

ये भी पढ़ें-  Ujjain News: उज्जैन के मुस्लिम बहुल्य इलाके में रात 1 बजे पहुंचे CM मोहन यादव, कलेक्टर और कमिश्नर को दिए ये आदेश

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हिंदुत्व' वाले बयान पर BJP ने दिग्विजय सिंह को घेरा, 'यात्राएं निकालकर ढोंग क्यों?'
'हिंदुत्व' वाले बयान पर BJP ने दिग्विजय सिंह को घेरा, 'यात्राएं निकालकर ढोंग क्यों?'
हरदीप सिंह पुरी MP से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित, 2 नामांकन पहले ही हो गए थे रद्द
हरदीप सिंह पुरी MP से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित, 2 नामांकन पहले ही हो गए थे रद्द
देवास: पुलिस हिरासत से भागा थाना प्रभारी की हत्या का आरोपी, मुठभेड़ में गंभीर घायल
देवास: पुलिस हिरासत से भागा थाना प्रभारी की हत्या का आरोपी, मुठभेड़ में गंभीर घायल
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'PoK की तरह चटगांव, सिलहट और नोआखली भी वापस ले भारत', बोले निशिकांत दुबे
'PoK की तरह चटगांव, सिलहट और नोआखली भी वापस ले भारत', बोले निशिकांत दुबे
हिंदू राष्ट्र पर प्रदीप मिश्रा का बड़ा बयान, 2027 में CM योगी की वापसी पर क्या कहा?
हिंदू राष्ट्र पर प्रदीप मिश्रा का बड़ा बयान, 2027 में CM योगी की वापसी पर क्या कहा?
दिल्ली, महाराष्ट्र समेत 7 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, दिए ये नए आदेश
दिल्ली, महाराष्ट्र समेत 7 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, दिए ये नए आदेश
149 साल के टेस्ट इतिहास में दूसरी बार हुआ ऐसा, बांग्लादेशी गेंदबाज ने बनाया रिकॉर्ड 
149 साल के टेस्ट इतिहास में दूसरी बार हुआ ऐसा, बांग्लादेशी गेंदबाज ने बनाया रिकॉर्ड 
'जेलर 2' के लिए रोड़ा बनी 'रामायण', फिर भी तीसरे हफ्ते बना दिया कॉलीवुड का बड़ा रिकॉर्ड
'जेलर 2' के लिए रोड़ा बनी 'रामायण', फिर भी तीसरे हफ्ते बना दिया कॉलीवुड का बड़ा रिकॉर्ड
आइजेनकोट बनेंगे इजरायल के नए PM? अरब पार्टियों का समर्थन लेकिन फंसा बड़ा पेच!
आइजेनकोट बनेंगे इजरायल के नए PM? अरब पार्टियों का समर्थन लेकिन फंसा बड़ा पेच!
Explained: सबा हैदर का भारत से क्या रिश्ता? US मिडटर्म में 71% वोटों से दर्ज की शानदार जीत
सबा हैदर का भारत से क्या रिश्ता? US मिडटर्म में 71% वोटों से दर्ज की शानदार जीत
कौन हैं अभय अरोड़ा? 'रामायण' में बने रणबीर कपूर के बॉडी डबल, 'धुरंधर' में भी कर चुके काम
कौन हैं अभय अरोड़ा? 'रामायण' में बने रणबीर कपूर के बॉडी डबल, 'धुरंधर' से भी है कनेक्शन
Embed widget