एक्सप्लोरर

Madhya Pradesh: सांसद धीरज साहू के सपोर्ट में आए मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेता, BJP से ही पूछ लिए ये पांच सवाल

MP News: झारखंड सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर हुई छापामार कार्रवाई को लेकर बीजेपी लगातार कांग्रेस पर निशाने साध रही है. अब इस मामले में कांग्रेस ने साहू के समर्थन में उतरकर बीजेपी से पांच सवाल पूछा.

Madhya Pradesh News: झारखंड के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर हुई आयकर विभाग की छापामार कार्रवाई को लेकर मध्य प्रदेश की राजनीति भी गरमा गई है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि वोटों की गिनती समाप्त होने के बाद अब नोटों की काउंटिंग चल रही है, यही कांग्रेस है. इस मुद्दे पर कांग्रेस ने भी साहू के समर्थन में उतरकर बीजेपी से पांच सवाल पूछे हैं.

झारखंड के कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर पिछले दिनों आयकर विभाग ने छापामार कार्रवाई की थी, जिसमें 210 करोड़ से ज्यादा की नगदी मिल चुकी है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने इस मामले में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की यही सच्चाई है. उन्होंने धीरज साहू के मुद्दे को लेकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर भी हमला बोला. कहा कि धीरज साहू गांधी परिवार के एटीएम हैं. इसके अलावा उन्होंने यह भी तंज कसा कि वोटों की काउंटिंग के बाद नोटों की काउंटिंग जारी है. नोट गिनने की दो मशीन तक जल गई हैं. 

कांग्रेस ने बीजेपी से पूछे पांच सवाल

वहीं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता केके मिश्रा ने विष्णु दत्त शर्मा के आरोपों पर कहा है कि धीरज साहू का परिवार लंबे समय से शराब कारोबार से जुड़ा है और उनके अरबों के ठेके हैं. मिश्रा ने बीजेपी से पांच सवाल पूछे हैं. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता के के मिश्रा ने पहला सवाल पूछा है कि कांग्रेस सांसद धीरज साहू से जुड़ा परिवार 40 सालों से शराब का व्यापार कर रहा है. क्या यह कारोबार अवैध है? इसके अलावा उन्होंने यह भी पूछा है कि आयकर की सर्चिंग में मिली राशि की जांच बीजेपी करेगी या आयकर विभाग? 

तीसरे सवाल में उन्होंने कर्नाटक में पड़े आयकर के छापे को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि कर्नाटक में किसके घर से कितना रुपया बरामद हुआ और बीजेपी से उनका क्या रिश्ता था? मिश्रा ने कर्नाटक में हुए जमीन के कथित घोटाले को लेकर भी बीजेपी से सवाल पूछा है. उन्होंने कहा है कि यह यदियुरप्पा किसके आर्थिक एटीएम हैं? आखिरी सवाल में मिश्रा ने शराब का व्यापार अवैध हो तो उसे बंद करने की अपील भी की है. इसके अलावा गुजरात में पकड़े 22,000 करोड़ की ड्रग्स को लेकर बीजेपी से आरोपी के नाम सार्वजनिक करने की मांग की है. 

ये भी पढ़ें: Rajasthan Elections 2023: मेवाड़-वागड़ ने दिए 4 सीएम और बीजेपी सरकार में 7 से ज्यादा मंत्री, इस बार भी...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
दतिया: जमानत नहीं बचा पाए 19 उम्मीदवार, कइयों को 500 वोट भी नहीं
दतिया: जमानत नहीं बचा पाए 19 उम्मीदवार, कइयों को 500 वोट भी नहीं
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस के घनश्याम सिंह जीते, कितने वोटों से हारी BJP?
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस के घनश्याम सिंह जीते, कितने वोटों से हारी BJP?

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget