एक्सप्लोरर

'ऑनलाइन बच्चे पैदा होंगे', BJP सांसद ने 'मोबाइल से मोहब्बत' पर ऐसा क्या कहा कि हर कोई रह गया हैरान?

Rewa News: रीवा बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा, 'मैं किसी का बिस्तर नहीं झांकता, लेकिन अब पति पत्नी साथ-साथ लेटने के बाद भी अपोजिट होते हैं. दोनों मोबाइल से मोहब्बत करके उसी में आहें भरते हैं.'

Madhya Pradesh News: अपने बयानों के कारण सुर्खियों में रहने वाले मध्य प्रदेश के रीवा से बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा ने एक बार फिर से अजीबोगरीब बयान दिया है. जनार्दन मिश्रा शनिवार (9 नवंबर) को इंजीनियरिंग कॉलेज के हीरक जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने कहा, आजकल लोग ऑनलाइन शादियां कर रहे हैं. पचास-साठ साल बाद जब ऑनलाइन बच्चे पैदा होंगे तो वह स्टील के होंगे या फिर मांस और हड्डी के होंगे?

उन्होंने कहा, "इस चुनौती का समाधान आप इंजीनियर को करना है. क्योंकि मोबाइल आप जैसे इंजीनियरों ने ही बनाया है. मैं किसी का बिस्तर नहीं झांकता, लेकिन अब पति पत्नी साथ-साथ लेटने के बाद भी अपोजिट होते हैं. दोनों मोबाइल से मोहब्बत करके उसी में आहें भरते हैं. यह आपका ही बनाया हुआ है, जिसके कारण पति और पत्नी एक दूसरे के सामने मुंह करके लेटने के बजाय विपरीत दिशा पर मुंह करके लेटते हैं."

सांसद की बातें सुन हर कोई हैरान
दरअसल, शनिवार को रीवा के शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में हीरक जयंती मनाई जा रही थी. जिसमें प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल और उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला सहित उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार भी मौजूद थे. जब मंच पर रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा को बोलने के लिए बुलाया गया तो उन्होंने ऐसा ज्ञान दिया कि मंच पर मौजूद लोगों के साथ कार्यक्रम में मौजूद प्रोफेसर, स्टूडेंट सभी हैरान रह गए.

सुर्खियों में बने रहते हैं जनार्दन मिश्रा
वहीं इससे पहले बीते 9 सितंबर को रीवा में ब्रह्मरत्न सम्मान समारोह के आयोजन के दौरान डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल के सामने जनार्दन मिश्रा ने ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी की थी. इस दौरान मंच पर मौजूद एक व्यक्ति ने उनकी बात का विरोध किया तो सांसद ने कहा बैठ जाइए आपको सुनना पड़ेगा.

जनार्दन मिश्रा ने कहा था कि, "आज अगर सर्वाधिक प्राश्चित करने का हक किसी को है तो वह ब्राह्मण समाज है। हमारे पूर्वजों ने जो आचरण अपनाया था आज समाज की नई पीढ़ी उसी चीज को भोग रही है."

(पंकज मिश्रा की रिपोर्ट.)

ये भी पढ़ें: तीन जिंदगियां बचाने के लिए थम गया भोपाल, बुधनी के गिरीश यादव जाते-जाते 3 लोगों को दे गए नई जिंदगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget