एक्सप्लोरर

Madhya Pradesh: दिग्विजय सिंह ने बीजेपी MLA को दी चुनौती, कहा- ‘आ रहा हूं आपके घर, हिम्मत हो तो मेरे घुटने तोड़ देना’

दिग्विजय सिंह बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा के घर रामधुन करने पहुंच रहे हैं, ऐसे में बीजेपी विधायक भी दिग्विजय सिंह का जमकर स्वागत करने के लिए तैयार है और प्रसाद तैयार करवाने की बात कही है.

Digvijaya Singh vs Rameshwar Sharma: मध्य प्रदेश की सियासत में इन दिनों दो नाम खूब छाए हुए हैं, एक पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह का तो दूसरा बीजेपी के फायरब्रांड विधायक रामेश्वर शर्मा का, क्योंकि दोनों ही नेता अपने-अपने बयानों से सुर्खियों में बने हुए हैं. दरअसल, दिग्विजय सिंह बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा के घर रामधुन करने पहुंच रहे हैं, ऐसे में बीजेपी विधायक भी दिग्विजय सिंह का जमकर स्वागत करने के लिए तैयार है. उन्होंने भी दिग्विजय सिंह के स्वागत के लिए प्रसाद तैयार करवाने की बात कही है.

इसके बाद दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया "हिंसा पर अहिंसा की जीत. कांग्रेस कार्यकर्ताओं के घुटने तोड़ने वाले भाजपा विधायक ने कॉंग्रेसियों के सामने घुटने टेके!! कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए “हलुआ पुड़ी” का निमंत्रण. धन्यवाद."

हिंसा पर अहिंसा की जीत।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं के घुटने तोड़ने वाले भाजपा विधायक ने कॉंग्रेसियों के सामने घुटने टेके!!
कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए “हलुआ पुड़ी” का निमंत्रण।
धन्यवाद। #गांधी_की_आवाज_सुनो https://t.co/eqdGQi9u34

— digvijaya singh (@digvijaya_28) November 24, 2021

">

गौरतलब है कि अपने बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने एक सभा में कांग्रेस नेताओं पर विवादित बयान दिया था. रामेश्वर शर्मा ने कहा था कि अगर आपके घर कोई कांग्रेसी नेता आए तो उसके घुटने तोड़ देना, उनका यह बयान सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुआ था.

इस बयान के बाद कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने एक ट्वीट करते हुए लिखा था कि ''मैं कांग्रेसी हूं जिसमें ताकत हो तो मेरे घुटने तोड़ दे. मैं गांधीवादी हूं. हिंसा का जवाब अहिंसा से दूँगा. 24 नवंबर को मैं महात्मा गॉंधी की मूर्ति से रामेश्वर शर्मा के घर जाउंगा. उनके घर जा कर प्रभु से उन्हें सदबुद्धि देने के लिए एक घंटे तक रामधुन करूंगा.'' ऐसे में दिग्विजय सिंह अब रामेश्वर शर्मा के घर रामधुन करने पहुंच रहे हैं और बीजेपी विधायक भी उनका स्वागत करने के लिए तैयार है.

दिग्विजय सिंह आज 11:30 बजे पुरानी विधानसभा परिसर के मिंटो हॉल पहुंचकर महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे. इसके बाद विधायक रामेश्वर शर्मा के शासकीय निवास तक पदयात्रा निकालेंगे और फिर रामधुन करेंगे.

ये भी पढ़ें-

सस्ता होगा पेट्रेल डीजल! भारत सरकार अपने स्ट्रैटजिक रिजर्व से 5 मिलियन बैरल कच्चा तेल बाजार में उतारेगी

Mulayam Singh Speech: मुलायम सिंह यादव ने बीजेपी की सरकार पर बोला हमला- देश में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ी है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget