एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश में जन्म प्रमाण पत्र जरूरी, 11 अगस्त 2023 के बाद जन्मे बच्चों पर भी नियम लागू, जानें डिटेल

Birth Certificate: मध्य प्रदेश में अब जन्म प्रमाण पत्र बनवाना जरूरी है. इसके लिए एक पोर्टल बनाया गया है जिससे घर बैठे जन्म और मृत्यु संबंधी प्रमाण पत्र प्राप्त किया जा सकेगा.

MP News: जन्म एवं मृत्यु संशोधन अधिनियम 2023 के मुताबिक 11 अगस्त 2023 के बाद जन्म लेने वाले सभी बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त करना अनिवार्य कर दिया गया है. स्कूल में प्रवेश के लिए जन्म प्रमाण पत्र के साथ ही आधार, पैन, मतदाता पहचान पत्र और ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करना अनिवार्य होगा.

यह प्रमाण पत्र रोजगार में शामिल होने और नागरिक सुविधाएं प्राप्त करने का एकमात्र प्रमाण होगा. मृत्यु की स्थिति में भी कुछ उपाय किए गए हैं. इंदौर के कलेक्टर कार्यालय में जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय द्वारा आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में यह जानकारी दी गई.

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जन्म एवं मृत्यु संशोधन अधिनियम 2023 के संबंध में जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण और सीआरएस रिवैम्प पोर्टल https://crsorgi.gov.in के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई. इस संबंध में एक पोर्टल बनाया गया है. इस अवसर पर संभागीय योजना अधिकारी माधव बेंडे एवं जन्म-मृत्यु पंजीयन कार्य करने वाली इकाइयों के रजिस्ट्रार उपस्थित थे.

संशोधित अधिनियम 2023 एवं रिवैंप पोर्टल पर विस्तृत चर्चा
कार्यक्रम में जनगणना कार्य निदेशालय मध्यप्रदेश भोपाल के उप संचालक नमित यादव एवं सांख्यिकी अन्वेषक मनोज कनाड़े द्वारा जन्म-मृत्यु संशोधन अधिनियम, 2023 एवं सीआरएस रिवैंप पोर्टल पर प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले की समस्त शासकीय चिकित्सा संस्थाओं के रजिस्ट्रार, उनके सहयोगी, समस्त नगरीय निकायों के रजिस्ट्रार एवं उनके सहयोगी तथा निजी अस्पतालों के सूचनादाता उपस्थित थे. उनसे संशोधित अधिनियम 2023 एवं रिवैंप पोर्टल पर विस्तृत चर्चा की गई.

11 अगस्त 2023 के बाद जन्में बच्चों के लिए जन्म प्रमाण-पत्र अनिवार्य
प्रशिक्षण में बताया गया कि संशोधित अधिनियम लागू होने की तिथि 11 अगस्त 2023 के पश्चात जन्म लेने वाले बच्चों के लिए जन्म प्रमाण-पत्र अनिवार्य किया गया है. जो बच्चे से संबंधित दस्तावेज जैसे आधार, पैन, स्कूल में प्रवेश, मतदाता सूची का अद्यतन, ड्राइविंग लाइसेंस, सरकारी नौकरी में शामिल होने और अन्य नागरिक सुविधाएं प्राप्त करने के लिए एकमात्र प्रमाण पत्र होगा.

मृत्यु के कारण का चिकित्सा प्रमाणीकरण अनिवार्य
प्रशिक्षण में यह भी बताया गया कि अस्पताल में होने वाली प्रत्येक मृत्यु के लिए संबंधित अस्पताल के चिकित्सक द्वारा मृत्यु के कारण का चिकित्सा प्रमाणीकरण अनिवार्य होगा. इसकी एक प्रति संबंधित रजिस्ट्रार को दी जाएगी और दूसरी प्रति निकटतम रिश्तेदार को निःशुल्क दी जाएगी.

नए पोर्टल में जन्म और मृत्यु की सूचना आम नागरिकों द्वारा मोबाइल ओटीपी के माध्यम से घटनास्थल से संबंधित रजिस्ट्रार को ऑनलाइन भेजी जा सकेगी और सत्यापन के बाद रजिस्ट्रार द्वारा प्रमाण पत्र जारी किया जा सकेगा, जो सूचनाकर्ता द्वारा बताई गई ईमेल आईडी पर प्राप्त होगा और किसी भी समय डाउनलोड किया जा सकेगा.

यह भी पढ़ें: खुशखबरी! पूरे एमपी में छाया मानसून, आज भी 11 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें पूरा अपडेट

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा
प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
Embed widget