एक्सप्लोरर

MP Assembly: समय से पहले खत्म हुआ एमपी विधानसभा सत्र! एक ही दिन में रिकॉर्ड 8 विधेयक पारित, जानें- खास बातें

MP Assembly News: मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र तय समय से दो दिन पहले समाप्त हुआ. अंतिम दिन एक ही दिन में रिकॉर्ड 8 विधेयकों को चर्चा के बाद पारित किया गया, जो ऐतिहासिक उपलब्धि रही.

मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र बुधवार (6 अगस्त) को तय समय के दो दिन पहले ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया. यह निर्णय सभी निर्धारित विधायी, वित्तीय और जनमहत्व के कार्यों को समय से पहले पूरा कर लेने के बाद लिया गया.

सत्र के अंतिम दिन विधानसभा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की गई जब एक ही दिन में 8 विधेयकों पर चर्चा कर उन्हें पारित किया गया. स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि यह रिकॉर्ड विधानसभा के इतिहास में पहली बार दर्ज हुआ है.

क्या रही इस सत्र की खास बातें?

इस मानसून सत्र के दौरान कुल 8 बैठकें हुईं और 2025-26 के लिए पहला अनुपूरक बजट भी पारित किया गया. इसके साथ ही एक नई परंपरा की शुरुआत की गई, जिसमें पूर्व विधानसभा अध्यक्षों और मुख्यमंत्रियों को सदन में याद किया गया.

इस अवसर पर विभाजन से पूर्व मध्य प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री पंडित रविशंकर शुक्ल, पूर्व मुख्यमंत्री द्वारका प्रसाद मिश्रा और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गुलशेर अहमद को उनके परिजनों की उपस्थिति में श्रद्धांजलि दी गई. विधायी कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सभी विधेयकों पर चर्चा के बाद स्पीकर को धन्यवाद दिया और सदस्यों ने मेज थपथपाकर अपनी सहमति जताई.

सिंचाई क्षेत्र में बढ़ोत्तरी का दावा

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सदन की सुचारू कार्यवाही के लिए अध्यक्ष की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सरकार सिंचाई सुविधा को वर्तमान 52 लाख हेक्टेयर से बढ़ाकर 100 लाख हेक्टेयर तक ले जाने का लक्ष्य रखती है.

उन्होंने पिछली सरकारों की आलोचना किए बिना कहा कि उनके 55 वर्षों के शासन में केवल 7.5 लाख हेक्टेयर भूमि में सिंचाई सुविधा पहुंची, जबकि मौजूदा सरकार ने अपने मात्र डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में ही इतनी ही भूमि को सिंचाई सुविधा से जोड़ दिया है. 

विपक्ष के नेता उमंग सिंघर ने विधायक निधि को ₹2 करोड़ से बढ़ाकर ₹5 करोड़ करने की मांग की और सदन की कार्यवाही का सीधा प्रसारण शुरू करने का सुझाव दिया ताकि जनता भी विधानसभा में उठने वाले मुद्दों से अवगत हो सके.

विपक्ष के सुझावों पर बनी समिति

विपक्ष के नेता की मांगों पर प्रतिक्रिया देते हुए स्पीकर ने एक समिति गठित करने का सुझाव दिया, जिसे मुख्यमंत्री ने भी सहमति दी. मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि यह समिति विपक्ष, वित्त मंत्री और सत्तापक्ष के एक अन्य सदस्य को मिलाकर बनाई जाएगी और सभी मांगों पर विचार किया जाएगा.

इसके बाद संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सदन की समस्त निर्धारित कार्यवाही पूर्ण होने की घोषणा की और विधानसभा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा

वीडियोज

Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय की वाइफ ने वापस लिया तलाक का केस, 27 साल बाद टूटने की कगार पर था रिश्ता
सीएम विजय की वाइफ ने वापस लिया तलाक का केस, 27 साल बाद टूटने की कगार पर था रिश्ता
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
Embed widget