एक्सप्लोरर

MP Assembly Session: तीन स्तरीय सुरक्षा घेरे के बीच कल से शुरू होगा विधानसभा का सत्र, पहले दो दिन शपथ लेंगे नए सदस्य

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश विधानसभा के सत्र का आगाज 18 दिसंबर को होने जा रहा है. सत्र का समापन 21 दिसंबर को होगा. चार दिवसीय सत्र में नए सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी.

MP News: मध्य प्रदेश की विधानसभा (Assembly) का पहला सत्र सोमवार से शुरू होगा. अधिकारी ने रविवार को कहा कि 16वीं विधानसभा के चार दिवसीय सत्र के दौरान नव-निर्वाचित विधायक शपथ (Swearing-in) लेंगे और सदन का आवश्यक कामकाज होगा. सत्र 21 दिसंबर को समाप्त होगा. विधानसभा का सत्र सोमवार को सुबह 11 बजे शुरू होगा. उन्होंने कहा कि पहले दो दिन के दौरान नवनिर्वाचित विधायकों (MLA) को शपथ दिलाई जाएगी, जबकि बुधवार को सत्र के तीसरे दिन विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा.

अधिकारी ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव के अलावा राज्यपाल भी बुधवार को सदन को संबोधित करेंगे. उन्होंने बताया कि अंतिम दिन गुरुवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के अलावा आवश्यक सरकारी कामकाज निपटाया जाएगा. विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह ने हाल ही में संसद की सुरक्षा में हुई चूक के मद्देनजर पुलिस को यहां विधानसभा भवन में सुरक्षा कड़ी करने का निर्देश दिया है.

विधानसभा की बढ़ाएगी सुरक्षा
एपी सिंह ने कहा कि नवनिर्वाचित विधायकों के परिवार के केवल एक सदस्य को आधार कार्ड जमा करने पर सदन में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी. पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि राज्य विधानसभा और उसके आसपास लगभग 1,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे और तीन स्तरीय सुरक्षा होगी. सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सबसे वरिष्ठ विधायक अस्थायी (प्रोटेम स्पीकर) विधानसभा अध्यक्ष गोपाल भार्गव नए विधायकों को पद की शपथ दिलाएंगे और विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव से पहले सदन की कार्यवाही का संचालन करेंगे.

नरेंद्र  सिंह तोमर संभालेंगे स्पीकर का पद
बीजेपी हाल में हुए चुनाव में दिमनी विधानसभा सीट से विधायक चुने गए पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को पहले से ही विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामित कर चुकी है. इस बीच, कांग्रेस ने उमंग सिंघार नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया है. पिछले महीने हुए विधानसभा चुनावों में, बीजेपी ने 230 में से 163 सीट पर जीत हासिल की थी, जबकि विपक्षी कांग्रेस को 66 और भारत आदिवासी पार्टी को एक सीट पर जीत मिली थी.

ये भी पढ़ें- MP Politics: महाकाल के दर्शन के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे जीतू पटवारी, जानें पूरा कार्यक्रम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, 13 पटवारी निलंबित, 137 को नोटिस जारी
सागर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, 13 पटवारी निलंबित, 137 को नोटिस जारी
सन फार्मा का MP में विस्तार, 3,000 करोड़ निवेश का प्रस्ताव
सन फार्मा का MP में विस्तार, 3,000 करोड़ निवेश का प्रस्ताव
'PM मित्र पार्क धार में पॉलिएस्टर उद्योग के विस्तार को मिलेगा नया आयाम'- CM मोहन यादव
'PM मित्र पार्क धार में पॉलिएस्टर उद्योग के विस्तार को मिलेगा नया आयाम'- CM मोहन यादव
MP में सेमीकंडक्टर गैस उत्पादन, आईनॉक्स का 1,260 करोड़ दांव
MP में सेमीकंडक्टर गैस उत्पादन, आईनॉक्स का 1,260 करोड़ दांव

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
CJP Protest: आज रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशन बंद! DMRC लेगी बड़ा फैसला?
CJP Protest: आज रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशन बंद! DMRC लेगी बड़ा फैसला?
CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके भयंकर नाराज, बोले- 'चाहे कुछ भी हो जाए...'
CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके भयंकर नाराज, बोले- 'चाहे कुछ भी हो जाए...'
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
विपक्ष के आंदोलन के बीच JDU के संजय झा बोले- 'SIR को इतना…'
विपक्ष के आंदोलन के बीच JDU के संजय झा बोले- 'SIR को इतना…'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Embed widget