एक्सप्लोरर

MP Monsoon Session: कल से शुरू होगा मध्य प्रदेश विधानसभा का पांच दिवसीय सत्र, कांग्रेस ने BJP पर लगाया ये आरोप

MP News: मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र (Monsoon Session) मंगलवार से शुरू होगा, जिसमें 13 सितंबर से 17 सितंबर तक पांच बैठकें होंगी.

MP Assembly Monsoon Session: मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र (Monsoon Session) कल मंगलावार से शुरू होगा, इस बात की जानकारी एक अधिकारी ने दी. यह मानसून सत्र पहले 25 जुलाई की शुरुआत की तारीख से रिशेड्यूल किया गया था. अधिकारी ने बताया कि मानसून सत्र की 13 सितंबर से 17 सितंबर तक पांच बैठकें होंगी. इसके साथ ही कांग्रेस (Congress) विधायक और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा (Sajjan Singh Verma) ने शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार कम समय का सत्र रखकर बेरोजगारी और महंगाई जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों की चर्चा से बचना चाहती है.

कांग्रेस ने शिवराज सरकार पर लगाया आरोप

कांग्रेस विधायक ने दावा किया हर विधायक अपने क्षेत्र के मुद्दों को विधानसभा में उठाना चाहता है. हालांकि उसे इस कम समय के सत्र में पर्याप्त समय नहीं मिलेगा. कांग्रेस विधायक ने कहा कि संसद सत्र एक महीने में होता है, लेकिन एमपी विधानसभा का मानसून सत्र सिर्फ पांच दिनों का होगा. पूर्व मंत्री ने कहा कि हमें संदेह है कि विधानसभा सत्र को केवल दो दिनों में अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया जा सकता है. वहीं कांग्रेस के इस आरोप पर बीजेपी (BJP) विधायक रामेश्वर शर्मा (Rameshwar Sharma) ने पलटवार करते हुए कहा कि मानसून सत्र का समय सर्वदलीय बैठक में लिया जाता है. वहीं महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर बीजेपी विधायक ने कहा कि यह पिछली कांग्रेस सरकारों की गलत नीतियों का परिणाम है.
 
पोषण आहार योजना में घोटाले का आरोप

बता दें कि इस समय शिवराज सरकार पोषण आहार के घोटाले को लेकर घिरी हुई है और इसे लेकर विपक्ष भी बीजेपी सरकार पर हमलावर है. सीएजी रिपोर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश में पोषण आहार योजना में महिला बाल विकास विभाग में 110 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है. हैरानी की बात ये है कि महिला बाल विकास विभाग खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ही पास है. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि शिवराज सरकार ने करीब 111 करोड़ रुपये का राशन कागजों पर बांट दिया है और इसे लेकर कांग्रेस ने सीएम के इस्तीफे की भी मांग की है.

Swaroopanand Saraswati: राजकीय सम्मान के साथ स्वामी स्वरूपानंद को दी गई भू-समाधि, CM शिवराज ने भी किए अंतिम दर्शन

Dhar News: मध्य प्रदेश के धार जिले में लंपी वायरस का फैलना शुरू, गर्भवती गाय की मौत से हड़कंप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
Datia By-Poll: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
Indore News: इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget