एक्सप्लोरर

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में कांग्रेस-बीजेपी में सियासी वार, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कमलनाथ पर लगाए गंभीर आरोप

MP Politics: मध्य प्रदेश विधानसभा के चुनाव का समय करीब आते ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. इसी बीच BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कमलनाथ की 15 महीने की सरकार पर हमला बोला.

MP Election 2023 News: आगामी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट आते ही राजनीतिक दलों के आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरु हो गया है. आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने पत्रकार वार्ता आयोजित कर प्रदेश की शिवराज सरकार पर गंभीर आरोप लगाए तो वहीं प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने भी पत्रकार वार्ता आयोजित कर कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार किया. इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कमलनाथ को कमीशन नाथ तक कह दिया.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कमलनाथ सरकार के दौरान प्रदेश की 7 सिंचाई परियोजनाओं में 877 करोड़ रुपए के घोटालों की जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए थे. कमलनाथ सरकार ने बांध नहरों के लिए 877 करोड़ रुपए का भुगतान कर दिया था, जिसका काम शुरू ही नहीं हुआ था. यह इतिहास है इस देश का, बिना काम शुरू हुए 877 करोड़ का पेमेंट कर दिया था. वीडी शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह किसने किया था, कमलनाथ जी आपने किया था.

बंद कर दी थी योजनाएं
प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि कमलनाथ की 15 महीने की सरकार के दौरान गरीबों से उनका हक छीनने काम किया गया था. प्रदेश की बीजेपी सरकार द्वारा गरीबों के हित में कई योजनाएं संचालित की थी, लेकिन 15 महीने की कमलनाथ सरकार ने इन योजनाओं को बंद कर दिया था. कांग्रेस सरकार में प्रदेश की जनता को आयुष्मान योजना का लाभ मिलना बंद हो गया था. बीजेपी की सरकार ने प्रदेश के अंदर 3 करोड़ 60 लाख रुपए का आयुष्मान योजना का लाभ दिया गया है. 

आशियाने का सुख छीना
वीडी शर्मा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार गरीबों को घर देने काम कर रही है, उनके सपने पूरे कर रही है, लेकिन कमलनाथ की 15 महीने की सरकार ने प्रदेश में 2 लाख परिवारों से पीएम आवास का सपना छीन लिया था. उन्होंने ने कहा कि कमलनाथ ने दीनदयाल अंत्योदय योजना बंद की थी.

वीडी शर्मा ने दिया नया नाम
वीडी शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को नया नाम दिया. उन्होंने कहा कि कमलनाथ, कमीशन नाथ ऐसे ही नहीं बन गए. 15 महीने की सरकार में हर वर्ग को परेशान किया है.

बीजेपी की सरकार ने किसानों के हित में शून्य ब्याज दर पर सहकारी बैंक से ऋण सुविधा प्रारंभ की थी, लेकिन आपने बंद कर दी थी. 15 महीने तक कमलनाथ सरकार गरीब जनता की भलाई छोड़ धन लूटने में लग गई थी. 15 महीने में वल्लभ भवन दलाली का अड्डा बन गया था. आपने 15 महीने में गरीबों से हक छीन लिया था. उन्होंने ने संबल योजना को भी बंद कर दी थी.

ये भी पढ़ें: MP Election 2023: बीजेपी ने चला चौंकाने वाला दांव, पहली लिस्ट के 39 में से 11 उम्मीदवार इसी इलाके के

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में इनोवेशन का सेंटर बनेगा मध्य प्रदेश, 23-24 अक्टूबर को समिट
सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में इनोवेशन का सेंटर बनेगा मध्य प्रदेश, 23-24 अक्टूबर को समिट
MP में CM मोहन यादव का तोहफा, 950 से ज्यादा लोगों को बांटे अनुकंपा नियुक्ति पत्र
MP में CM मोहन यादव का तोहफा, 950 से ज्यादा लोगों को बांटे अनुकंपा नियुक्ति पत्र
कोटा बस एक्सीडेंट में घायल लोगों से मिले CM मोहन यादव, AIIMS पहुंचकर जाना हाल
कोटा बस एक्सीडेंट में घायल लोगों से मिले CM मोहन यादव, AIIMS पहुंचकर जाना हाल
दिग्विजय सिंह की यात्रा पर पत्नी बोलीं- 'समाज की उन संस्थाओं...'
दिग्विजय सिंह की यात्रा पर पत्नी बोलीं- 'समाज की उन संस्थाओं...'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget