एक्सप्लोरर

BJP Vikas Yatra: मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार की 'विकास यात्रा' शुरू, हर गली-वार्ड तक पहुंचने की तैयारी

MP News: CM शिवराज सिंह चौहान ने भिंड जिले में विकास यात्रा की शुरुआत करते हुए कहा कि प्रदेश में संत रविदास जयंती से शुरू हुई विकास यात्रा जनता की जिंदगी को बदलने का अभियान है.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में संत रविदास (Sant Ravidas) की जयंती से विकास यात्राओं (BJP Vikas Yatra) की शुरुआत हुई है. इन यात्राओं के जरिए सरकार गांव-गांव और वार्डों तक पहुंचेगी. इसके जरिए सरकार जहां जमीनी हालात की नब्ज टटोलेगी, वहीं आमजन के सामने आ रही समस्याओं का भी निदान करेगी. सियासी तौर पर इन यात्राओं को काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि विधानसभा के चुनाव भी इसी साल होने वाले हैं. राज्य में बीजेपी (BJP) का संगठन और सरकार दोनों ही चुनाव की तैयारी में जुटे हुए हैं. संगठन जहां जमीनी स्तर पर जमावट कर रहा है, वहीं सरकार ने हर जरूरतमंद के करीब तक पहुंचने के लिए विकास यात्राओं की शुरुआत की है. 

ये यात्राएं 25 फरवरी तक चलेंगी. इन यात्राओं में सरकार से लेकर निर्वाचित प्रतिनिधि और सरकारी महकमा सक्रिय रहेगा. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भिंड जिले में विकास यात्रा की शुरुआत करते हुए कहा कि प्रदेश में संत रविदास जयंती से शुरू हुई विकास यात्रा जनता की जिंदगी को बदलने का अभियान है. हमारा संकल्प गरीबों का कल्याण है. इसी उद्देश्य से प्रदेश में गांव-गांव और वार्डों में मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान चलाकर ऐसे परिवारों को चिन्हित किया गया, जो शासकीय योजना का लाभ लेने से वंचित थे. अभियान में 83 लाख पात्र व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें स्वीकृति-पत्र वितरण का कार्य किया जा रहा है.

इन योजनाओं को सीएम ने किया जिक्र
मुख्यमंत्री चौहान ने भिंड में मेडिकल कॉलेज स्वीकृत करने और भिंड नगर पालिका को नगर निगम बनाने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि संत रविदास के जन्मस्थल को भी मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना से जोड़ा जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि तीर्थ-दर्शन योजना में मार्च माह से बुजुर्गों को अब हवाई जहाज से भी तीर्थ-दर्शन कराएंगे. मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मैं अपनी बहनों की जिंदगी को आसान बनाना चाहता हूं. पूर्व से संचालित योजनाओं के साथ अब 'लाड़ली बहना' योजना मेरी बहनों की जिंदगी संवारेगी. योजना में बहनों को हर माह एक हजार रुपये और साल में 12 हजार रुपये और पांच साल में 60 हजार रुपये देने की व्यवस्था की जा रही है.

चंबल को बनाया भय मुक्त
जिले के प्रभारी और राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि जन-सेवा अभियान मुख्यमंत्री की देन है. उनका यह संकल्प था कि प्रत्येक जरूरतमंद को योजनाओं का लाभ मिले. आज जो विकास यात्रा की शुरुआत हो रही है, वह भी मुख्यमंत्री की सोच है. सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया ने कहा कि जन-सेवा अभियान के स्वीकृति पत्रों का वितरण सभी 230 विधानसभाओं में किया गया. मुख्यमंत्री चैहान के नेतृत्व की सरकार ने पूरे चंबल संभाग को भयमुक्त और शांति का वातावरण दे कर चंबल को शांति का टापू बनाया है. कार्यक्रम को नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया, क्षेत्रीय सांसद श्रीमती संध्या राय और विधायक संजीव सिंह कुशवाह ने भी संबोधित किया.

ये भी पढ़ेंः MP Budget 2023: मध्य प्रदेश का बजट पेश होने से पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किया बड़ा दावा, कहा- हम जनता के लिए समर्पित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद
MP: ऊफान पर नर्मदा-मंदाकिनी नदी, सतना-रीवा समेत कई जिलों में बाढ़ के हालात
MP: ऊफान पर नर्मदा-मंदाकिनी नदी, सतना-रीवा समेत कई जिलों में बाढ़ के हालात
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget