एक्सप्लोरर

MP Congress Candidates List: कब आएगी एमपी में कांग्रेस उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट? कमलनाथ ने खुद दिया जवाब

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश के लिए कांग्रेस ने रविवार को 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. दो चरणों में शेष 86 उम्मीदवारों की घोषणा होने की संभावना है.

Madhya Pradesh Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है. वहीं अब सभी को कांग्रेस की दूसरी लिस्ट का इंतजार है. इस बीच एमपी कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस की अगली लिस्ट को लेकर बयान दिया है. उन्होंने बताया कि पार्टी के उम्मीदवारों की अगली सूची कब आएगी.

बताया कब आएगी दूसरी लिस्ट
पीसीसी चीफ कमलनाथ ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस 17 नवंबर को होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची अगले दो-तीन दिनों में जारी करेगी. दरअसल, पार्टी ने रविवार को 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. दो चरणों में शेष 86 उम्मीदवारों की घोषणा होने की संभावना है.

कमलनाथ ने कहा, "शेष सीटों के लिए अधिकांश उम्मीदवारों के नाम तय हो चुके हैं, केवल कुछ पर चर्चा चल रही है. अगले दो-तीन दिनों में सभी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी." वहीं टिकट कटने से निराश लोगों के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्होंने उन सभी से बात की है, लेकिन पार्टी को कड़े फैसले लेने होंगे.

'पार्टी को कड़े फैसले लेने होंगे'
पूर्वी सीएम ने आगे कहा, "प्रत्येक जिले और विधानसभा सीट की सामाजिक संरचना को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों का चयन किया गया है. 230 सीटों के लिए 4,000 आवेदन आए थे. सभी ने दावा किया था कि वे चुनाव जीतेंगे, लेकिन हमें उम्मीदवारों के चयन के लिए अलग-अलग मापदंडों को देखना होगा."

छिंदवाड़ा से टिकट पर क्या कहा?
अपने गृह नगर छिंदवाड़ा से अपनी उम्मीदवारी पर एक सवाल का जवाब देते हुए कमलनाथ ने कहा कि न तो उन्हें चुनाव लड़ने में कोई दिलचस्पी है और न ही उन्हें इसकी चिंता है. उन्होंने कहा कि लोकसभा सांसद नकुलनाथ उनके साथ छिंदवाड़ा के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करेंगे.

सीएम शिवराज पर कसा तंज
उन्होंने कहा, ''छिंदवाड़ा के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा सबसे पहले छिंदवाड़ा में नकुलनाथ करेंगे. फिर दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व इसे अंतिम रूप देगी.'' इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस ने अभिनेता (चौहान) के खिलाफ एक अभिनेता को मैदान में उतारा है. कमलनाथ ने कहा, "यह देखना दिलचस्प होगा कि बेहतर अभिनेता कौन होगा. शिवराज एक अनुभवी अभिनेता हैं, यही वजह है कि हमने उनके खिलाफ एक अभिनेता को मैदान में उतारा है."

ये भी पढ़ें

MP Election 2023: '54 FIR और छेड़छाड़ के मामलों के आरोपियों को बनाया उम्मीदवार, कांग्रेस की लिस्ट पर वीडी शर्मा का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget