एक्सप्लोरर

MP Election 2023: जब BJP को देख दिग्विजय सिंह को आई फिल्म शोले की याद, बोले- 'मुद्दा जय-वीरू या गब्बर सिंह का नहीं...'

MP Politics: CM शिवराज ने मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर कहा कि जिनकी उम्र 40 साल से अधिक है वह जानते हैं कि MP पहले बीमारू राज्य था. उनके इस बयान पर दिग्विजय सिंह ने पलटवार करते हुए गंभीर आरोप लगाए.

Madhya Pradesh Election 2023 News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर कहा कि जिनकी उम्र 40 साल से अधिक वे अच्छी तरह जानते हैं कि पहले मध्य प्रदेश का शुमार बीमारू राज्य में होता होता था. उनके इस बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के सीनियर नेता दिग्विजय सिंह ने पलटवार करते हुए जमकर हमला बोला. दिग्विजय सिंह ने कहा ''20 साल से इन्होंने प्रदेश को लूटा है जैसे गब्बर लूटता था, इसलिए ऐसे झांसे में मत फंसे, क्योंकि मुद्दा जय-वीरु या गब्बर सिंह नहीं है. लोग इनसे (बीजेपी) त्रस्त हैं. ''

राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा, ''मध्य प्रदेश में पिछले 20 सालों से लोग इनसे (बीजेपी) से त्रस्त हैं. इनके झूट, भ्रष्टाचार, किसानों के साथ अन्याय, बेरोजगारी और व्यपाम जैसे घोटाले से परेशान हैं. प्रदेश में पटवारी घोटाला अभी लास्ट हुआ है. हर जगह घोटाला हुआ हो रहा है.'' उन्होंने कहा ''मुद्दे की बात ये है कि मध्य प्रदेश पिछड़ रहा है. ये कह रहे हैं कि प्रदेश बीमारू राज्य से बाहर निकाल गया है, हालांकि ऐसा नहीं है.'' दिग्विजय सिंह ने कहा कि बीमारू राज्य की श्रेणी में स्वास्थ्य सेवाएं और शिक्षा का स्तर देखा जाता है. दोनों में मध्य प्रदेश की हालात खराब है.

'किस बात पर इनको (बीजेपी) दें वोट'
मध्य प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सीएम शिवराज सरकार पर तंज करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि कोरोना के समय में इन्होंने कौन सी ऐसी व्यवस्था की थी, जब लोग आक्सीजन की वजह से मर गए. लोगों को मुआवजा तक नहीं मिल पाया. उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग आगामी चुनाव में किस बात पर इनको (बीजेपी) वोट दें.

सीएम शिवराज ने किया था ये दावा
दरअसल, मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि मध्य प्रदेश का शुमार पहले बीमारू राज्य में होता था. इस दौरान उन्होंने पूर्ववर्ती दिग्विजय सिंह सरकार पर निशान साधते हुए कहा था कि प्रदेश को ऐसे हाथों में नहीं सौंपना चाहि जो भ्रष्टाचार, घोटाले और घोर अंधेरे के नाम से जाने जाते हैं. सीएम शिवराज ने दावा किया कि उनकी सरकार ने बेरोजगारों को रोजगार, स्कूली बच्चों को सीएम राइस स्कूल और समाज के सभी वर्गों को आगे बढ़ाने के लिए कार्य किए हैं. इसके अलावा उनकी ही सरकार में गरीबों के सबसे अधिक सरकारी मकान दिये गए हैं. उन्होंने लाडली बहना योजना को देश की सबसे बड़ी योजना बताया था. 

ये भी पढ़ें: Exclusive: 'सबसे काबिल शिवराज ही हैं लेकिन...', CM पद को लेकर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने दिया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget