एक्सप्लोरर

MP Election 2023: कांग्रेस की 6 गारंटियों में से तीन पर शिवराज सरकार का 'कब्जा', ऐसे समझें पूरी गणित

MP Elections 2023: चुनावी साल में मुख्यमंत्री शिवराज अपनी घोषणाओं से सभी वर्गों को खुश करने में जुटे हैं. रविवार को सीएम शिवराज ने मध्य प्रदेश में महिलाओं के आरक्षण को बढ़ाने समेत कई घोषणाएं की.

Madhya Pradesh Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की बिसात बिछ चुकी है. ऐसे में सभी दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. इस बीच कांग्रेस और बीजेपी में जनता से वादे करने की होड़ मची हुई है. कांग्रेस ने जहां छह गारंटी दी थी, वहीं रविवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जनता के लिए कई बड़े एलान कर दिए. दिलचस्प बात ये है कि बीजेपी के वादों में से तीन वादे ऐसे हैं जो कांग्रेस की गारंटी के जवाब हैं. आइए जानते हैं वे कौन-कौन से वादे हैं.

1. चुनावी साल में शिवराज सरकार ने लाडली बहना योजना लॉन्च कर बड़ा चुनावी दांव चला, जिसके जवाब में कांग्रेस ने नारी सम्मान योजना का एलान किया. इसके तहत कांग्रेस ने प्रदेश की महिलाओं को 1500 रुपये महीने देने का वादा किया. वहीं इसके बाद सीएम शिवराज ने लाडली बहना योजना में मिलने वाली राशि को बढ़ाकर 1250 कर दिया है. यही नहीं सरकार इसे 1500 तक करने की प्लानिंग में है.

2. इसके अलावा कांग्रेस ने अपनी गारंटियों में 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने का भी घोषणा की थी, वहीं इसका तोड़ निकालने के लिए बीजेपी की शिवराज सरकार ने 450 रुपये में गैस सिलेंडर देने का एलान कर दिया है. यही नहीं सरकार ने इसे परमानेंट करने का भी एलान किया है.

3. कांग्रेस की छह गारंटियों में से एक बड़ी गारंटी फ्री बिजली थी, पार्टी ने एलान किया था कि अगर हमारी सरकार आई तो हम 100 यूनिट तक बिजली फ्री देंगे और 200 यूनिट तक बिजली का बिल आधा कर देंगे. वहीं इस गारंटी के जवाब में शिवराज सरकार ने गरीब महिलाओं का बिजली का बिल 100 रुपये महीना करने का एलान कर दिया है. 

ऐसे में कांग्रेस की छह गारंटियों में से बीजेपी ने 3 का तो तोड़ निकाल लिया है. अब बची तीन गारंटी जिसमें, ओपीएस यानी पुरानी पेंशन योजना, किसानों की कर्जमाफी और दिव्यांगों की पेंशन में इजाफा करना शामिल है. वहीं अब शिवराज सरकार इन गारंटियों का भी तोड़ निकालने की तैयारी में है.

ये भी पढ़ें

MP News: सिलेंडर 450 रुपये, बिजली का बढ़ा बिल माफ, पुलिस में महिलाओं को 35% आरक्षण, जानें CM शिवराज के बड़े एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
Embed widget