एक्सप्लोरर

MP Election 2023: टिकट मिला बेटी को चुनाव लड़ेंगे पिताजी, जानें कहां हो रहा है ऐसा सियासी खेल?

MP BJP Balaghat Candidate: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन बालाघाट सीट से बीजेपी ने प्रत्याशी बदल दिया है. यहां से कैबिनेट मंत्री गौरीशंकर बिसेन बीजेपी के प्रत्याशी होंगे.

MP BJP Candidate List 2023: भारतीय जनता पार्टी में मध्य प्रदेश की बालाघाट सीट से अंतिम समय में अपने प्रत्याशी को बदल दिया. शिवराज सरकार में मंत्री गौरी शंकर बिसेन को पार्टी ने यहां से प्रत्याशी बनाते हुए एबी (AB) फार्म जारी किया है, जबकि पूर्व में उनकी बेटी मौसम बिसेन को टिकट दी गई थी. बीजेपी की परिपाटी के खिलाफ में हुए इस परिवर्तन को लेकर बालाघाट से लेकर राजधानी भोपाल तक कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. अब कहा जा रहा है कि टिकट मिला बेटी को और चुनाव लड़ेंगे पिताजी.

यहां बताते चले कि बालाघाट विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 111 से बीजेपी के अधिकृत प्रत्याशी अब मंत्री गौरीशंकर बिसेन ही होंगे. उनके नाम से पार्टी ने एबी फार्म भी जारी कर दिया है. आज सोमवार (30 अक्टूबर) को नामांकन के अंतिम दिन निर्वाचन कार्यालय में बीजेपी प्रत्याशी गौरीशंकर बिसेन ने अपना एबी फॉर्म जमा कराया गया. इस दौरान बेटी मौसम बिसेन भी उनके साथ थी, जिसे पूर्व में पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित किया था.

सर्वे के बाद पार्टी ने बदला प्रत्याशी
कहते हैं कि बालाघाट सीट पर टिकट की अदला-बदली बीजेपी ने बेहद गोपनीय तरीके से की. शिवराज सरकार में मंत्री और वर्तमान में बालाघाट से विधायक गौरीशंकर बिसेन ने ही दबाव डालकर अपनी बेटी मौसम विषय को टिकट दिलवाया था. कहा जा रहा है कि मौसम बिसेन भी चुनावी राजनीति में उतरने के लिए काफी समय से अपने पिता पर दबाव बना रही थी. हालांकि, इस बार भी भारतीय जनता पार्टी जाति समीकरण और राजनीतिक कौशल के चलते गौरीशंकर बिसेन को ही टिकट देना चाहती थी. मौसम बिसेन को टिकट देने के बाद जब पार्टी ने जमीनी हकीकत का सर्वे किया तो उसके होश उड़ गए. 

लास्ट डेट में गौरीशंकर बिसेन ने भरा नामांकन
गौरीशंकर बिसेन ने भी अपने लोगों से राय शुमारी की तो परिणाम उनकी बेटी के खिलाफ जाते दिखे. परिवार में सहमति बनाने के बाद गौरी शंकर बिसेन ने बेटी की जगह पहले खुद पर्चा दाखिल किया और बाद में पार्टी को भरोसे में लेते हुए एबी फार्म जारी करवा लिया. चार दिन पहले अपना नामांकन दाखिल करते समय गौरीशंकर बिसेन ने दलील दी की बेटी मौसम की तबीयत ठीक ना होने के कारण अभी वह नामांकन नहीं कर पा रही है. उन्होंने कहा कि यदि वह स्वस्थ हो गई तो अपना नामांकन दाखिल करेगी और वे (बिसेन) अपना पर्चा वापस ले लेंगे. लेकिन, आखिरी समय तक मौसम बिसेन ने अपना नामांकन नहीं भरा और अब एबी फॉर्म जमा करने के बाद बालाघाट सीट पर गौरीशंकर बिसेन एक बार फिर बीजेपी के प्रत्याशी बन गए हैं.

बालाघाट से जाति का होगा अहम रोल 
बता दें कि बालाघाट विधानसभा सीट से गौरीशंकर बिसेन 7 बार से विधायक हैं. वे दो बार बालाघाट संसदीय सीट से सांसद भी चुने जा चुके हैं. साल 20018 के चुनाव में दूसरे नंबर पर रहीं निर्दलीय प्रत्याशी अनुभा मुंजारे को इस बार कांग्रेस ने टिकट दिया है. इस बार दोबारा बालाघाट सीट से गौरीशंकर बिसेन का मुकाबला अनुभा मुंजारे से होगा, जिन्होंने कुछ दिन पहले ही कमलनाथ की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की थी. बालाघाट सीट पर पूरा खेल जाति समीकरण का है. यहां ओबीसी वर्ग के पवार और लोधी जाति के वोटर सबसे ज्यादा है. गौरीशंकर बिसेन पवार जाति और अनुभव मुंजारे लोधी जाति से आती हैं. कहा जाता है कि जो उम्मीदवार जाति समीकरण साध लेगा, बालाघाट सीट पर उसकी ही जीत होगी.

ये भी पढ़ें: MP Election 2023: बुधनी से सीएम शिवराज और कांग्रेस के विक्रम मस्ताल ने भरा नामांकन, मिर्ची बाबा ने किया 'दंडवत प्रणाम'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UCC Bill in MP LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
दतिया उपचुनाव: खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए जीतू पटवारी, किसान के साथ की धान रोपाई की तैयारी
दतिया उपचुनाव: खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए जीतू पटवारी, किसान के साथ की धान रोपाई की तैयारी
Indore News: बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री पर लोकायुक्त का शिकंजा, आय से 258% अधिक संपत्ति का खुलासा
बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री पर लोकायुक्त का शिकंजा, आय से 258% अधिक संपत्ति का खुलासा

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget