एक्सप्लोरर

MP News: मध्य प्रदेश में रोज गायब हो जाते हैं 29 बच्चे, इस मामले में सबसे आगे है यह जिला

MP News: मध्य प्रदेश में हर रोज 29 बच्चे लापता हो रहे हैं. जिसमें 12 से 18 साल के ज्यादातर बच्चे गायब हो रहे हैं.2020 में प्रदेश में लापता बच्चों के मामले में 8751 गुमशुदगी के मामले दर्ज किए गए थे.

MP News: मध्य प्रदेश में प्रतिदिन 29 बच्चे लापता हो रहे हैं. इनमें से अधिकांश की उम्र 12 से 18 साल के बीच है. लापता होने वाले ज्यादातर बच्चों में लड़कियां अधिक है. मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार महिला और बाल अपराध रोकने के लिए लगातार अभियान चलाने का दावा रही है. बालिका सुरक्षा को लेकर प्रदेश के कई जिलों में पुलिस विभाग द्वारा सेमिनार आयोजित किए जा रहे हैं लेकिन मध्य प्रदेश से प्रतिदिन 29 बच्चों के लापता होना, सरकार के अभियान पर सवाल खड़े कर रहा है. कोरोना काल में भी मध्य प्रदेश में लगातार नाबालिक बच्चे गायब हो रहे हैं. 

चौंकाने वाले आंकड़े आए सामने
चाइल्ड राइट्स आफ यू (क्राई) नामक एनजीओ ने जब आरटीआई के माध्यम से लापता बच्चों के बारे में जानकारी जुटाई तो चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं. साल 2020 में मध्य प्रदेश में लापता बच्चों के मामले में 8751 गुमशुदगी के मामले प्रदेश के 52 जिलों के अलग-अलग थानों में दर्ज किए गए.  इसी तरह के हालात 2021 में भी सामने आए. मध्य प्रदेश में 10648 मामले दर्ज किए गए. दरअसल, कानून के जानकार हाई कोर्ट एडवोकेट वीरेंद्र शर्मा बताते है कि पुलिस बच्चों की गुमशुदगी के मामले में परिवार वालों को ही उनकी तलाश का जिम्मा सौंपती है. एक वजह यह भी है कि गुमशुदगी के मामले गंभीर श्रेणी में नहीं आने की वजह से बच्चों की तलाश के लिए पुलिस के पास ज्यादा वक्त नहीं रहता है. बच्चों के लापता होने के मामले में पुलिस को सीधे अपहरण की एफ आई आर दर्ज करना चाहिए. इसके अलावा दोषियों को सजा दिलानी चाहिए.

MP News: आलू उत्पादन में मध्य प्रदेश को मिला छठवां स्थान, इन जिलों में होता है सबसे अधिक उत्पादन

बच्चों के लापता होने के मामले में इंदौर नंबर वन
मध्य प्रदेश में सफाई के मामले में नंबर वन पर अपनी जगह बनाए हुए व्यावसायिक शहर इंदौर गुमशुदगी के मामले में भी नंबर वन पर है. एमपी में सबसे ज्यादा बच्चे यहीं से लापता हुए हैं. इसके अलावा भोपाल, धार, जबलपुर, रीवा में भी बच्चों के लापता होने के ज्यादा मामले सामने आए हैं. चौंकाने वाली बात यह है कि लापता बच्चों में लड़कियों की संख्या लड़कों की तुलना में 5 गुना अधिक है.

यह भी पढ़ें-

MP Gazab Hai: मुस्लिम युवकों की शादी के कार्ड पर छपी भगवान गणेश और राधाकृष्ण की फोटो, सोशल मीडिया पर है वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: मरीज को भोपाल AIIMS पहुंचाने में देरी, एयर एम्बुलेंस सेवा पर सवाल
दतिया: मरीज को भोपाल AIIMS पहुंचाने में देरी, एयर एम्बुलेंस सेवा पर सवाल
कैमोर में एस्बेस्टस कचरे पर उमंग सिंघार ने उठाए सवाल, स्थानीय लोगों से मिले
कैमोर में एस्बेस्टस कचरे पर उमंग सिंघार ने उठाए सवाल, स्थानीय लोगों से मिले
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
MP में किराए पर गरबा पार्टनर देने का दावा, हिंदू संगठनों ने जताया विरोध
MP में किराए पर गरबा पार्टनर देने का दावा, हिंदू संगठनों ने जताया विरोध

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार
'बांग्लादेश ने हमें डरा दिया...', क्रिस गेल ने क्यों कहा ऐसा
'बांग्लादेश ने हमें डरा दिया...', क्रिस गेल ने क्यों कहा ऐसा
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Embed widget