एक्सप्लोरर

MP IAS Transfer: मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IAS अफसरों का हुआ तबादला

MP News: मध्य प्रदेश में दस IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए गए है. इसमें मनु श्रीवास्तव को प्रमुख सचिव, कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग की नई जिम्मेदारी मिली है.

Madhya Pradesh IAS Transfer: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है. दरअसल मध्य प्रदेश में अचानक ही दस IAS  अधिकारियों के तबादले (Transfer) कर दिए गए हैं. वहीं तबादले के साथ ही कई अधिकारियों को अहम जिम्मेदारियां भी सौंपी गई है. यहां सचिव स्तर के कई अफसरों का ट्रांसफर किया गया है. राज्य के कई अहम विभागों में बदलाव देखने को मिला है.

आईएएस मनु श्रीवास्तव को मिला ये विभाग

बता दें कि IAS मनु श्रीवास्तव का राजस्व मंडल से ट्रांसफर कर दिया गया है. अब मनु श्रीवास्तव को प्रमुख सचिव, कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग की नई जिम्मेदारी मिली है. वहीं इस विभाग में पहले तैनात स्मिता भारद्वाज का तबादला मध्य प्रदेश मानवाधिकार आयोग के सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है. उधर विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विभाग में तैनात प्रमुख सचिव अमित राठौर का तबादला प्रशासकीय सचिव राजस्व मंडल के पद पर किया गया है.

MP सरकार करा रही तीर्थ यात्रा, आवेदन के लिए बचे दो दिन, ये डॉक्यूमेंट हैं जरूरी

सचिव स्तर के कई अफसरों का ट्रांसफर

वहीं इसके अलावा निकुंज कुमार श्रीवास्तव को प्रमुख सचिव, विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विभाग का काम सौंपा गया है. साथ ही शोभित जैन को राज्य खाद्य आयोग के सदस्य सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है. साथ ही अलका श्रीवास्तव को राज्य उपभोक्ता प्रतिपोषण विवाद आयोग का रजिस्ट्रार बनाया गया है. उधर भरत यादव को अब सह आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का काम सौंपा गया है.

राज्य खाद्य, पंचायत विभाग समेत कई विभागों में फेरबदल

मध्य प्रदेश पंचायत राज विभाग के संचालक के पद पर तैनात आलोक कुमार सिंह का प्रबंध संचालक सहकारी विपणन संघ मर्यादित के पद पर ट्रांसफर किया गया है. इसके अलावा पंचायत विभाग में अपर सचिव के पद पर तैनात अमरपाल सिंह का ट्रांसफर संचालक पंचायत राज विभाग के तौर पर किया गया है. वहीं वीरेंद्र कुमार को उप सचिव मध्य प्रदेश शासन बनाया गया है.

Brahmastra Promotion: उज्जैन में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का विरोध, महाकाल के करने वाले थे दर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget