एक्सप्लोरर

Brahmastra Promotion: उज्जैन में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का विरोध, महाकाल के करने वाले थे दर्शन

Ujjain News: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) मंगलवार शाम को महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे. उनके यहां आने से पहले बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया.

Ranbir Kapoor Alia Bhatt Visit Ujjain: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपनी अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmāstra) के प्रमोशन के लिए मंगलवार को उज्जैन (Ujjain) पहुंचे. उज्जैन में शाम को रणबीर और आलिया महाकाल मंदिर (Mahakal Temple) के दर्शन के लिए पहुंचे, हालांकि मंदिर में आने से पहले ही यहां पर सैकड़ों की संख्या में बजरंग दल (Bajrang Dal) कार्यकर्ताओं ने इनका जमकर विरोध किया है.

इस दौरान पुलिस और बजरंग दल कार्यकर्ताओं की हाथापाई भी हुई. बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने फिल्म के अंदर गौमाता को लेकर रणवीर कपूर की टिप्पणी पर विरोध जताया है. इस दौरान बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने कट्टर विरोध जताया और पुलिस द्वारा बजरंग दल कार्यकर्ता दिलीप को पीटा गया. इस हंगामे के बीच उज्जैन पहुंचे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट महाकाल का आशीर्वाद नहीं ले पाए. हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं और नेताओं का विरोध अभी भी जारी है.

बता दें कि अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को रिलीज हो रही है. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय सहित कई बड़े स्टार शामिल हैं. इसके साथ ही बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान भी कैमियो करते हुए नजर आएंगे. इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है और बॉलीवुड को भी इस फिल्म से काफी उम्मीद हैं. क्योंकि पिछले काफी समय बॉलीवुड की फिल्म दर्शकों को पंसद नहीं आ रही हैं.

इस फिल्म को रणबीर कपूर के लिए भी काफी लकी माना जा रहा है, क्योंकि रणबीर और आलिया की शादी के बाद एक साथ इस फिल्म में नजर आने वाले हैं. फिल्म ब्रह्मास्त्र का बजट 300 करोड़ से ज्यादा बताया जा रहा है और यह भारत की सबसे बड़े बजट की फिल्मों में से एक है. ब्रह्मास्त्र फिल्म रिलीज से पहले ही एक लाख से अधिक टिकटों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है, इसलिए माना जा रहा है कि यह शानदार कमाई कर सकती है.

इसे भी पढ़ें:

MP News: खंडवा में नर्सिंग की छात्रा का जबरन धर्म परिवर्तन कराकर शादी का बनाया दवाब, आरोपी गिरफ्तार

Indore News: बच्चों के निवाले पर डाके का मुद्दा विधानसभा में उठाएगी कांग्रेस, 18 साल में 35 घोटालों का किया जिक्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget