एक्सप्लोरर

मंडला लोकसभा सीट पर BJP लहराती है परचम लेकिन विधानसभा में कांग्रेस का रहा दबदबा, जानें इतिहास

Mandla Lok Sabha Election: साल 2024 लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों में इस बार BJP की ओर से एक और बार फग्गन सिंह कुलस्ते अपनी किस्मत आजमाने वाले हैं. वहीं, कांग्रेस ने ओमकार सिंह मरकाम को टिकट दिया है. 

Mandla Lok Sabha Elections 2024: मध्य प्रदेश की मंडला लोकसभा सीट पर शुक्रवार 19 अप्रैल को मतदान है. मंडला जिला जबलपुर संभाग का हिस्सा है, जो तीन तरफ से नर्मदा नदी से घिरा हुआ है. मंडला जिला अपनी समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत के लिए जाना जाता है. यह गोंड, बैगा और ओरांव जनजातियों सहित कई जनजातियों का घर है. जिले के प्रमुख आकर्षणों में से एक कान्हा राष्ट्रीय उद्यान है, जो भारत के सबसे बड़े और सबसे प्रसिद्ध बाघ अभयारण्यों में से एक है. 

यह क्षेत्र चावल, गेहूं, दालें और तिलहन जैसी फसलों की खेती के लिए जाना जाता है. हस्तशिल्प और आदिवासी कला भी जिले में महत्वपूर्ण आर्थिक गतिविधियां हैं. अगर बात करें मंडला सीट पर लोकसभा चुनाव की, तो इस सीट पर बीजेपी का दबदबा रहा है. इस सीट पर फग्गन सिंह कुलस्ते 6 बार से सांसद हैं, जो कि बीजेपी की सरकार में केंद्रीय मंत्री हैं. 

मंडला लोकसभा चुनाव 2024 के उम्मीदवार
जानकारी के लिए बता दें कि साल 2024 लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों में इस बार बीजेपी की ओर से एक और बार फग्गन सिंह कुलस्ते अपनी किस्मत आजमाने वाले हैं. वहीं, कांग्रेस ने ओमकार सिंह मरकाम को टिकट दिया है. इसके अलावा, मायावती की पार्टी बसपा ने इंदर सिंह उइके को चुनावी मैदान में उतारा है. 

मंडला लोकसभा क्षेत्र में 8 विधानसभाएं आती हैं. विधानसभा चुनाव 2023 में इन आठ सीटों में से पांच पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी जबकि 3 सीटें बीजेपी के खाते में गई थीं. विधानसभा चुनाव में मंडला क्षेत्र में कांग्रेस का दबदबा देखने को मिलता है, लेकिन 30 साल से यह लोकसभा क्षेत्र बीजेपी के पास ही है. 

साल 2019 के लोकसभा चुनाव के नतीजे
2019 में कांग्रेस ने इस सीट से कमल सिंह मारवी को टिकट दिया था, जिन्हें 6.39 लाख से ज्यादा वोट मिले थे. हालांकि, बीजेपी कैंडिडेट फग्गन सिंह कुलस्ते को 7.37 लाख से ज्यादा वोट मिले और उन्होंने 6.4 फीसदी के अंतर से जीत दर्ज की. 

यह भी पढ़ें: BJP की पहुंच से बाहर रही है MP की यह एकमात्र सीट, क्या इस बार तोड़ पाएगी कमलनाथ का अभेद्य किला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
जहीर खान की सेलेक्टर्स को 2 टूक, कहा- मोहम्मद शमी जरूर खेले वर्ल्ड कप
जहीर खान की सेलेक्टर्स को 2 टूक, कहा- मोहम्मद शमी जरूर खेले वर्ल्ड कप
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Relationship Possessiveness: रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
How to Control Brinjal Pests: बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
Embed widget