एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: MP में कांग्रेस के कुछ और बड़े नेता BJP में होंगे शामिल? डिप्टी CM जगदीश देवड़ा ने किया ये दावा

MP Lok Sabha Election 2024: जगदीश देवड़ा ने कहा कांग्रेस के बड़े नेता पार्टी की रीति-नीति से नाराज होकर बीजेपी में शामिल हो रहे हैं. यही वजह है कि कई नेता लोकसभा चुनाव लड़ने को तैयार नहीं हैं.

MP Lok Sabha Chunav 2024: मध्य प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा (Jagdish Devda) बुधवार (20 मार्च) को इंदौर (Indore) के बीजेपी कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं की चुनावी बैठक में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कुछ और बड़े नेता भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार की कार्यशैली से प्रभावित होकर आगामी लोकसभा चुनावों से पहले पार्टी का दामन बिना शर्त थाम सकते हैं. 

इसके बाद जगदीश देवड़ा ने मीडिया से कहा कि कांग्रेस के प्रति आम लोगों को अब बिल्कुल भी विश्वास नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि 'आप देख रहे हैं कि देशभर में कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता इस पार्टी की रीति-नीति से नाराज होकर बीजेपी में शामिल हो रहे हैं. मुझे लगता है कि यही वजह है कि कांग्रेस के कई नेता आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने को तैयार नहीं हैं.'

'हमारा कोई भी उम्मीदवार कमजोर नहीं'
इंदौर लोकसभा चुनाव सहित कई जिलों के क्लस्टर प्रभारियों को डिप्टी सीएम देवड़ा ने बीजेपी को लाखों मतों से जिताने के लिए टिप्स दिए. वहीं उन्होंने छिंदवाड़ा से बीजेपी उम्मीदवार विवेक बंटी साहू को कमजोर बताने वाली चर्चाओं को खारिज करते हुए कहा कि 'लोकसभा चुनाव किसी एक व्यक्ति द्वारा नहीं, बल्कि एक इकाई के रूप में बीजेपी पूरी ताकत से लड़ रही है. हमारा कोई भी उम्मीदवार कमजोर नहीं है.'

कांग्रेस पर बोला हमला
गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ के बीजेपी में जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं. कमलनाथ ने इन खबरों को मीडिया की उपज बताकर खारिज कर दिया था. वहीं देवड़ा मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि कांग्रेस के शासन काल में गरीब लोग नालों के किनारे और रेलवे स्टेशन पर कीड़े-मकोड़ों की तरह जिंदगी बिता रहे थे.

प्रधानमंत्री मोदी के शासनकाल में इन्हें भी पक्के मकानों का सहारा मिला है. इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार और प्रदेश की बीजेपी सरकार की कई उपलब्धियों का भी ब्योरा पेश किया.

ये भी पढ़ें: कमलनाथ के हेलीकॉप्टर पर CM मोहन यादव की नजर, देखें चुनावी रैली में कैसे किया कटाक्ष

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget