एक्सप्लोरर

कमलनाथ के हेलीकॉप्टर पर CM मोहन यादव की नजर, देखें चुनावी रैली में कैसे किया कटाक्ष

Mohan Yadav on Kamal Nath: सीएम यादव ने कहा कि कमलनाथ के पास 2 हेलीकॉप्टर हैं, जो सीधा उनके घर में उतरते हैं लेकिन सरकार का हेलीकॉप्टर गरीबों के इलाज के लिए है. जरूरत के समय एयर एंबुलेंस के लिए है.

CM Mohan Yadav on Kamal Nath: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव की सरगर्मी शुरू हो चुकी है. नेता चुनाव प्रचार में जुट गए हैं और उनके बीच जुबानी जंग भी शुरू हो गई है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीधी में बीजेपी उम्मीदवार राजेश मिश्रा के नामांकन के बाद आयोजित चुनावी रैली में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर जमकर हमला किया. 

इस दौरान उनके निशाने पर कमलनाथ के प्राइवेट हेलीकॉप्टर और हवाई जहाज रहे. मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि कमलनाथ का हेलीकॉप्टर उनके घर में उतरता है जबकि हमारा हेलीकॉप्टर गरीबों को अस्पताल पहुंचाता है.

सीधी उम्मीदवार के नामांकन में पहुंचे सीएम मोहन
बता दें, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बुधवार (20 मार्च) को सीधी से बीजेपी के लोकसभा प्रत्याशी राजेश मिश्रा के नामांकन कार्यक्रम एवं रोड शो में शामिल हुए. उन्होंने राजेश मिश्रा को अधिक से अधिक मतों से विजयी बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "अबकी बार 400 पार" के संकल्प को साकार करने का आह्वान किया.

'हेलीकॉप्टर घर में ही उतारते हैं कमलनाथ'- मोहन यादव
सीधी में आयोजित चुनावी सभा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर तीखा हमला करते हुए कहा, 'आपके कांग्रेस के ही बड़े नेता, बहुत बड़े नेता होंगे भिया, मान लिया. एक नहीं दो-दो हेलिकॉप्टर घर में. जब भी आएंगे तो हेलीकॉप्टर घर में ही उतारेंगे. अपने घर के अंदर हेलीकॉप्टर उतार कर और प्रदेश के मुख्यमंत्री तक रह गए. लेकिन, आप अंदाज लगा लो हमारी सरकार ने फैसला किया हेलीकॉप्टर तो होगा लेकिन उस पर अधिकार गरीब का होगा.'

मोहन यादव ने आगे कहा कि कोई भी गरीब अपने हॉस्पिटल में अगर कोई बड़े इलाज के लिए जाना पड़े तो एयर एंबुलेंस के माध्यम से हमारी सरकार उसको अच्छी से अच्छी जगह पहुंचाएगी. ये बीजेपी सरकार ने निर्णय लिया है.

'गरीबों के लिए है बीजेपी का हेलीकॉप्टर'
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के इस बयान के हवाले से बीजेपी प्रवक्ता आशीष अग्रवाल ने भी कमलनाथ को घेरा. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर लिखा, "कांग्रेस का हेलीकॉप्टर आलीशान ऐशो-आराम के लिए है! भाजपा का हेलीकॉप्टर गरीबों के इलाज के लिए है. कांग्रेस के नेता प्रदेश में अपने प्रचार के लिए गरीबों के बीच प्राइवेट हेलीकॉप्टर लेकर घूमते हैं. वहीं, भाजपा गरीबों का इलाज कराने के लिए हेलीकॉप्टर एम्बुलेंस की सुविधा मध्य प्रदेश में लेकर आई है."

यह भी पढ़ें: जब उम्मीदवार की पोटली देख चौंके अधिकारी, 5-10 रुपये के सिक्के लेकर नामांकन भरने पहुंचे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sagar: खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा
धार में शराब कारोबारी के घर पर हमले के 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में घूमाकर दिया सख्त संदेश
धार में शराब कारोबारी के घर पर हमले के 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में घूमाकर दिया सख्त संदेश

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
Embed widget