एक्सप्लोरर

Ladli Behna Yojana: सीएम शिवराज ने 'लाडली बहना योजना' की पात्रता में किया बदलाव, अब इन महिलाओं को भी मिलेगा लाभ

Ladli Behna Yojana Second Phase: मध्य प्रदेश में जो महिलाएं लाडली बहना योजना का लाभ लेने से वंचित रह गईं थी, उनको जोड़ने के लिए आज से इस योजना के दूसरे चरण की शुरुआत की गई है.

Madhya Pradesh Ladli Bahna Yojana 2.0: मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की सबसे महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक लाडली बहना योजना के दूसरे चरण की शुरुआत आज से हो चुकी है. वहीं इस बार योजना की पात्रता में संशोधन भी किया गया है. योजना की शुरुआत में जो पात्र महिलाएं इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकी थी, वो आज फिर से इस योजना के लिए अप्लाई कर सकती हैं.

जिनके पास ट्रैक्टर उन्हें भी मिलेगा लाभ
लाडली बहना योजना का लाभ अब उन महिलाओं को भी मिलेगा जिनके नाम से ट्रैक्टर है, पहले ऐसी महिलाओं को योजना से बाहर रखा गया था जिनके पास ट्रैक्टर था. 21 से लेकर 60 साल की उम्र तक की महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकती है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारी ऐसी बहनें जिनकी उम्र 21 से 23 साल है और उनके पास अगर ट्रैक्टर भी है तो उन्हें भी इस योजना से जोड़ा जा रहा है. इसकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है.

कौन-कौन उठा सकता है योजना का लाभ?
शिवराज सरकार की लाडली बहना योजना का लाभ 21 से 60 साल तक महिलाओं को मिलेगा. साथ ही इसके लिए जरूरी है कि वो मध्य प्रदेश की ही निवासी हों. इस योजना का फायदा, सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ी जाति, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक, महिला, परित्यक्ता, विधवा महिलाओं को मिलेगा. इस योजना का लाभ पाने के लिए lbadmin.mp.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इसके अलावा इसके लिए ऑफलाइन भी अप्लाई किया जा सकता है.

कहां-कहां से ले सकते हैं फॉर्म?
लाडली बहना योजना के रजिस्ट्रेश के लिए फॉर्म 5 जगह उपलब्ध है. इन जगहों से फॉर्म लेकर उसे भरकर पात्र महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकती हैं. इस योजना के तहत सरकार महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देती हैं.

पंचायत केंद्र से
लेखपाल के माध्यम से
पंचायत सचिव के माध्यम से
प्रधान के माध्यम से
जहां इसके कैंप लगाए जा रहे हैं वहां से

ये भी पढ़ें

Ladli Bahna Yojana 2.0: मुख्यमंत्री लाडली बहना 2.0 का शुभारंभ, आज से भरे जा सकेंगे फॉर्म, जानें कैसे करें अप्लाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
Dussehra 2026: मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन
मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर ट्रक हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान
ग्वालियर ट्रक हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget